Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»जन सुराज पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता जख्मी
    बिहार

    जन सुराज पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई कार्यकर्ता जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2025Updated:July 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुराज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने मतदाता पुनरीक्षण, बढ़ते अपराध और सरकारी वादों को पूरा न करने जैसे मुद्दों को लेकर बुधवार को विधानसभा घेराव करने की कोशिश की। चितकोहरा गोलंबर के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका। पुलिस के रोकने के बाद भी प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, तभी हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए।

    सुबह 11 बजे प्रशांत किशोर और उनकी टीम विधानसभा पहुंचने वाली थी, लेकिन पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद बेली रोड से गर्दनीबाग धरनास्थल की ओर बढ़ रही भीड़ पर चितकोहरा के पास लाठीचार्ज हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई। दोपहर 1 बजे तक प्रदर्शनकारी धरनास्थल या विधानसभा नहीं पहुंच सके।

    तीन मुख्य मुद्दों पर प्रदर्शन

    जन सुराज पार्टी ने तीन बड़े मुद्दों को लेकर यह प्रदर्शन किया था :

    • गरीब परिवारों को रोजगार के लिए घोषित 2 लाख रुपये की सहायता क्यों नहीं मिली?
    • दलित भूमिहीन परिवारों को 3 डिसमिल जमीन क्यों नहीं दी गई?
    • भूमि सर्वेक्षण में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?

    पार्टी ने इन मुद्दों पर एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर जुटाए थे, जिन्हें विधानसभा के मानसून सत्र में पेश करने की योजना थी। इसके अलावा, बिहार में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण और अपराध के मुद्दे पर भी जनता की आवाज उठाने की कोशिश थी।

    पुलिस की सख्ती, प्रशांत किशोर नहीं पहुंचे धरनास्थल

    पुलिस ने बेली रोड और आयकर गोलंबर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। प्रदर्शनकारियों को चितकोहरा पुल के रास्ते धरनास्थल जाने की अनुमति दी गई, लेकिन वहां भी पुलिस ने रोक दिया। प्रशांत किशोर दो घंटे तक धरनास्थल नहीं पहुंच सके, क्योंकि उनका काफिला चितकोहरा में ही अटक गया।

    “लोकतंत्र पर हमला”

    जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लाठीचार्ज की निंदा की और इसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हमला बताया। पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि सरकार सवालों से बचने के लिए पुलिस की मदद से जनता की आवाज दबा रही है।

    Also Read : जियो का धमाका ऑफर, सिर्फ ₹50 में पाएं अपनी पसंद का “मैचिंग नंबर”! 

    many workers injured Police lathicharge on Jan Suraj Party's demonstration कई कार्यकर्ता जख्मी जन सुराज पार्टी के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलापता वृद्ध का इस हाल में मिला श’व, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article बार-बार सुन्न हो रहे हाथ-पैर तो न करें इग्नोर, गंभीर बीमारी का हो सकता है संकेत!

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.