Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Sep, 2025 ♦ 4:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    Sneha KumariBy Sneha KumariJuly 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मानसून पूरे जोरों पर है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश और वज्रपात से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    24 से 28 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार, 24 जुलाई से झारखंड में भारी बारिश की शुरुआत होगी जो 28 जुलाई तक जारी रहेगी। खासकर दक्षिण-पूर्वी जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि पूर्वी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट लागू है।

    वज्रपात से 11 लोगों की मौत, 6 घायल

    पिछले 24 घंटे में झारखंड में वज्रपात के कारण 11 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

    सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा में

    मंगलवार को सिमडेगा के कोलेबिरा में सबसे ज्यादा 39 मिमी बारिश हुई। लातेहार में 32 मिमी, मेदिनीनगर में 9.3 मिमी, बोकारो में 3 मिमी, जमशेदपुर में 2.7 मिमी और रांची में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई।

    अब तक सामान्य से 55% ज्यादा बारिश

    1 जून से 22 जुलाई 2025 तक झारखंड में 644.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश इस दौरान 414.9 मिमी मानी जाती है। यानी राज्य में अब तक 55 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है।

    सावधानी जरूरी

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात की स्थिति बना रहा है। लोगों को घर में रहने और सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

     

    ऑरेंज अलर्ट झारखंड झारखंड बारिश 2025 बंगाल की खाड़ी बारिश भारी बारिश मानसून मौसम अलर्ट मौसम विभाग मौसम समाचार येलो अलर्ट रांची लातेहार वज्रपात सिमडेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आज लेंगे शपथ
    Next Article बिहार में वोटर लिस्ट की विशेष जांच में चौंकाने वाले खुलासे… जानें क्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025
    Latest Posts

    रातू में दो युवकों को अज्ञात अपराधियों ने मा’री गोली, एक की मौ’त, दूसरे की हालत गंभीर

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम तुलसी पटेल ने गिरिडीह चेंबर से मांगा समर्थन

    September 7, 2025

    FJCCI चुनाव के लिए टीम आदित्य मल्होत्रा के 22 सदस्यों ने किया नामांकन

    September 7, 2025

    चालान मध्य प्रदेश का, खनिज लोडिंग पलामू से… हेमंत सरकार को करोड़ों का नुकसान

    September 7, 2025

    हजारीबाग में 12 अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 60 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

    September 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.