Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग तेज, बीजेपी विधायक का प्रस्ताव सुर्खियों में…
    देश

    नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग तेज, बीजेपी विधायक का प्रस्ताव सुर्खियों में…

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में बिहार से एक चौंकाने वाली राजनीतिक पेशकश सामने आई है। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बछौल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश के अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया है।

    बीजेपी की सहयोगी पार्टी के इस विधायक ने नीतीश कुमार के राजनीतिक अनुभव को देश के लिए मूल्यवान बताया। बछौल का कहना है कि नीतीश कुमार ने बीते दो दशकों से बिहार की सेवा की है और लोकतांत्रिक मूल्यों की मर्यादा को सशक्त तरीके से निभाया है। उन्होंने दावा किया कि अगर नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनते हैं, तो वे न केवल राज्यसभा की गरिमा को बढ़ाएंगे, बल्कि अपने अनुभव से संसद को दिशा भी देंगे।

    इस प्रस्ताव ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह प्रस्ताव खुद जेडीयू की ओर से नहीं, बल्कि भाजपा के एक विधायक की तरफ से आया है। जेडीयू ने इस पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    इधर, विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने मतदाता सूची की समीक्षा को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता निरीक्षण की प्रक्रिया में पक्षपात किया जा रहा है और सूची में राजनीतिक लाभ के लिए छेड़छाड़ हो रही है।

    गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए हाल ही में इस्तीफा दिया है। उनके इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के नाम को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में नीतीश कुमार का नाम सामने आना बिहार की राजनीति के लिए एक बड़ा संकेत माना जा रहा है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कई दिशा-निर्देश
    Next Article जामताड़ा के छह श्रमिक तमिलनाडु से सकुशल बरामद, चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FIR पर जयराम महतो की दो टूक, बोले- ‘हॉट टॉक हुआ है तो कार्रवाई करिए, डरने वाला नहीं हूं’

    August 25, 2026
    क्राइम

    नई दिल्ली : पत्रकार तरुण तेजपाल को SC से झटका, रेप केस में दो हफ्ते में सरेंडर का आदेश

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लिक, क्लिक, क्लिकः एक अदद कंप्यूटर को तरस रहे झारखंड के 31,055 सरकारी स्कूल, देशभर में 75% स्कूलों के यही हाल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो पर थानेदार से गाली-गलौज का आरोप, बरवाअड्डा थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

    August 25, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सीआइडी को जांच में मिले तथ्य, छात्रों को पास कराने के लिए हुई करीब 15 करोड़ वसूली, जांच पूरी होने पर बढ़ सकती है रकम

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.