Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लूट की कोशिश नाकाम, तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
    झारखंड

    लूट की कोशिश नाकाम, तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2025Updated:July 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लूट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Seraikela-Kharsawan : सरायकेला की राजनगर पुलिस ने लूटपाट की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। यह लूटपाट बीती देर रात राजनगर थाना क्षेत्र के ईचा गांव में होने वाली थी। SP मुकेश लुनायत को बीती देर रात करीब 12:20 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी हथियार के साथ एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही SP के निर्देश पर SDPO की देखरेख में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिय़ा।

    तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार और सामान बरामद

    गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विरेंद्र सिंह कुंतीया (30 वर्ष), पिंटू कुमार रक्षित (31 वर्ष) और आकाश हेम्ब्रम (26 वर्ष) के तौर पर की गई है। इनमें से दो आरोपी विरेंद्र और पिंटू बंदोडीह, राजनगर के रहने वाले हैं। वहीं, आकाश बरजूडीह, खरसावां में रहता है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, 9mm की एक जिंदा गोली, चार मोबाइल फोन, एक एयरपॉड, एक चिलम और एक बाइक जब्त की है।

    पूछताछ में खुला कई मामलों का राज

    पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी लूट और रंगदारी के कई मामलों में शामिल हैं। वे ईचा गांव में लूटपाट की नीयत से बाइक पर सवार होकर अवैध हथियार के साथ पहुंचे थे।

    अपराधियों का आपराधिक इतिहास

    गिरफ्तार तीनों आरोपियों का पुलिस फाइल में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है। पिंटू कुमार रक्षित पर राजनगर, सरायकेला और चाईबासा थानों में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और अवैध खनन जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। विरेंद्र सिंह कुंतीया पर सोनुवा थाना में हत्या का मामला (धारा 302) दर्ज है। आकाश हेम्ब्रम पर सरायकेला थाना में अपहरण और पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज है।

    पुलिस टीम ने दिखाई तत्परता

    छापेमारी दल में चंचल कुमार (थानेदार, राजनगर), सुभाष चंद्र शर्मा, आकाश दीप, नंदजी राम गौंड (सभी पु0अ0नि0, राजनगर), राजनगर थाना के सशस्त्र बल और स्थानीय चौकीदार अधिकारी शामिल थे।

    Also Read : 21वीं बिहार बटालियन की गौरवशाली परंपराओं को किया गया याद… जानें क्यों

    Robbery plot failed Seraikela Kharsawan three criminals arrested with weapons तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार लूट की साजिश नाकाम सरायकेला-खरसांवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ अधिवक्ता युधिष्ठिर महतो का निधन, कल न्यायालय परिसर में दी जाएगी श्रद्धांजलि
    Next Article DLSA ने बिरसा मुंडा जेल में लगाया विधिक जागरूकता शिविर, तीन बंदी रिहा

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Latest Posts

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.