Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झरिया में फिर जमीन धंसी, 407 ट्रक धरती में समाया, लोगों में दहशत
    झारखंड

    झरिया में फिर जमीन धंसी, 407 ट्रक धरती में समाया, लोगों में दहशत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झरिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में झरिया के अग्निप्रभावित क्षेत्रों में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना सामने आई है। शनिवार को फुलरीबांग इलाके में एक पुरानी 407 वाहन अचानक धरती में समा गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना एक दुकान के पीछे घटी, जहां वाहन खड़ा था।

    इस हादसे से लोगों में भारी डर और गुस्सा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे रोज़ाना जान के खतरे के बीच जीने को मजबूर हैं। भूगर्भीय आग, गैस रिसाव और भू-धंसान की घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार एजेंसियां अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाई हैं।

    गौरतलब है कि इसी स्थान पर वर्ष 2017 में भी भू-धंसान से एक बाप-बेटे की जान चली गई थी। इसके बावजूद बीसीसीएल (B.C.C.L) और जिला प्रशासन ने अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई। स्थानीय लोगों ने सुरक्षित पुनर्वास की मांग की है। उनका आरोप है कि सरकार और बीसीसीएल तब तक हरकत में नहीं आते जब तक कोई बड़ा हादसा न हो जाए।

    उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने झरिया के प्रभावित इलाकों का दौरा किया था, लेकिन उसके कुछ ही घंटों बाद यह बड़ी घटना सामने आ गई। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन यह बार-बार हो रही घटनाओं की गंभीर चेतावनी जरूर है।

    Also Read : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना से 17 हजार महिलाएं होंगी बाहर…जानें क्यों

    Also Read : भूधंसान से गिरिडीह का मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त, सीसीएल ने शुरू किया मरम्मत कार्य

    Also Read : रांची में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2, जल्द रखी जाएगी आधारशिला

    Also Read : आज खड़गे के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, तेजस्वी भी लेंगे हिस्सा

    Also Read : बिहार में मतदाता सूची अपडेट का कार्य अंतिम चरण में, 1 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट लिस्ट

    407 vehicle 407 वाहन BCCL Dhanbad Dhanbad News District Administration fire-affected area gas leakage ground collapse incident Jharia Jharia news Jharkhand news land subsidence Local News mining area Phularibagh sank into the ground Underground Fire vehicle accident अग्निप्रभावित क्षेत्र खनन क्षेत्र गैस रिसाव जमीन धंसना जिला प्रशासन झरिया झरिया खबर झारखंड समाचार धनबाद धनबाद समाचार धरती में समाया फुलरीबांग बीसीसीएल भू-धंसान भूगर्भीय आग वाहन दुर्घटना स्थानीय समाचार हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी फिर जा रहे विदेश यात्रा पर, कहां-कहां का होगा दौरा… जानें
    Next Article फैक्ट्री में भयंकर ब्लास्ट, एक किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज

    Related Posts

    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    Latest Posts

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.