Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए तेजप्रताप के ‘बगावती’ तेवर को रोकने में जुटा राजद
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए तेजप्रताप के ‘बगावती’ तेवर को रोकने में जुटा राजद

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। चुनाव आयोग ने इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भले ही अब तक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन बिहार में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। इस बीच, राज्य का प्रमुख विपक्षी दल लोकसभा चुनाव से सबक लेते हुए किसी भी तरह से पार्टी में विरोध को लेकर सजग दिख रहा है।

    खासकर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के अपने समर्थकों को टिकट की मांग को लेकर पार्टी किसी तरह के ‘रिस्क’ लेने के मूड में नहीं है।

    पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में तेजप्रताप ने तीन क्षेत्रों में अपने समर्थकों को टिकट नहीं दिए जाने के बाद उन्हें बतौर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतार दिया था। इस चुनाव में पार्टी इस प्रकार के किसी भी स्थिति से बचना चाह रही है।

    राजद सूत्रों का कहना है कि तेजप्रताप इस चुनाव में महुआ की बजाय समस्तीपुर के हसनपुर सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि पिछले सप्ताह तेजप्रताप ने इसके लिए रांची जाकर अपने पिता लालू प्रसाद से भी मुलाकात की थी और अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

    इधर, राजद के सूत्र कहते हैं कि तेजप्रताप अपने चार समर्थकों के लिए भी पार्टी से शिवहर, जहानाबाद, काराकाट और हरनौत से टिकट की मांग कर रहे है। सूत्रों का कहना है कि तेजप्रताप ने इस मामले को लेकर भी अपने पिताजी से बात भी है। हालांकि लालू प्रसाद ने तेजप्रताप की इन मांगों पर क्या कहा, इसका पता नहीं चल पाया है।

    लालू प्रसाद के दूसरे पुत्र और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी में किसी प्रकार के विवाद से बचना चाह रहे हैं। कहा जा रहा है कि शनिवार को तेजस्वी ने तेजप्रताप के घर पहुंचकर रात्रि में खाना खाया और कई मुद्दों पर बातचीत की।

    सूत्रों ने कहा कि तेजप्रताप ने पिताजी के संदेश भी तेजस्वी को बताए।

    उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या तेजप्रताप के विधानसभा क्षेत्र महुआ से भी चुनाव मैदान में उतर सकती है। इस बीच तेजप्रताप के ससुर और विधायक चंद्रिका राय ने भी राजद को छोड़कर जदयू का दामन थाम लिया है।

    राजद के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं कि राजद के नेता से कार्यकर्ता तक तेजस्वी यादव के साथ है, लेकिन लोकसभा चुनाव की तरह तेजप्रताप का विरोध उभर गया तो पार्टी को परेशानी होगी।

    राजद नेता का कहना है कि लालू की गैरमौजूदगी में तेजस्वी-तेजप्रताप की जोड़ी पर ही राजद को बिहार में सत्ता वापसी कराने का दारोमदार है। इस दौर में अगर दोनों भाईयों में तालमेल गड़बड़ाया तो पार्टी को मुश्किल होगी।

    उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि तेजप्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी को शुरू से ही ‘अर्जुन’ बताते रहे हैं और माना जा रहा है कि लालू ने दोनों भाईयों को चुनाव में एक साथ ही काम करने और पार्टी को मजबूत करने का टास्क दिया है।

    Bihar news Latest news Rjd Tej Pratap Yadav
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : पीएलएफआई के तीन सदस्य गिरफ्तार, पर्चा बरामद
    Next Article बिहार : पितृपक्ष के पूर्व ‘मोक्षस्थली’ गया में सन्नाटा, ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पंडासमाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    क्राइम

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    Latest Posts

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026

    ‘ब्रेसलेट’ पर टैक्स की बात कैसे जा पहुंची समलैंगिक पार्टनर से कानूनी ‘पति-पत्नी’ वाला विशेषाधिकार तक?

    September 20, 2026

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026

    TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू मारा गया, वाराणसी में यूपी ATS ने मुठभेड़ में किया ढेर

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.