Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा SP राजकुमार मेहता का दिखा मानवीय चेहरा, सड़क पर गिरे घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर भेजवाया अस्पताल
    झारखंड

    जामताड़ा SP राजकुमार मेहता का दिखा मानवीय चेहरा, सड़क पर गिरे घायल व्यक्ति का रेस्क्यू कर भेजवाया अस्पताल

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025Updated:July 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara: जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने गुरुवार को ड्यूटी के दौरान एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की। बागडेहरी की ओर जाते समय उन्होंने कोलाजोड़ा मोड़ के समीप सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े एक घायल व्यक्ति को देखकर तत्काल अपना काफिला रुकवाया और घायल की मदद के लिए खुद पहल की।

    घायल व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के राजनगर निवासी 47 वर्षीय सुर्येन्दु पात्रा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह कुंडहित से साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। कोलाजोड़ा मोड़ के पास अचानक उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े। गिरने के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक खून बहने से वे बेहोश हो गए।

    इसी दौरान संयोगवश उस रास्ते से गुजर रहे एसपी राजकुमार मेहता की नजर घायल पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने बिना देर किए गाड़ी रुकवाई और अपने साथ मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश देकर तत्काल घायल को उठवाया। फिर उन्हें कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया, जहां प्राथमिक इलाज जारी है।

    घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में एसपी के इस मानवीय कार्य की सराहना होने लगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि आमतौर पर वरिष्ठ अधिकारियों का काफिला घटनास्थल से गुजर जाता है, लेकिन एसपी मेहता ने जिस संवेदनशीलता का परिचय दिया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है।

    बता दें कि सुर्येन्दु पात्रा मूल रूप से पश्चिम बंगाल के राजनगर के निवासी हैं, लेकिन वे लंबे समय से कुंडहित मुख्यालय स्थित सिंह वाहिनी मंदिर में रह रहे हैं। स्थानीय लोग उन्हें स्नेहपूर्वक ‘चंडी दा’ के नाम से जानते हैं। मंदिर से जुड़े सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी वे सक्रिय रहते हैं।

    फिलहाल सुर्येन्दु पात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है और कुंडहित सीएचसी में उनका इलाज जारी है। पुलिस प्रशासन की तत्परता और एसपी की संवेदनशीलता के चलते समय पर उन्हें चिकित्सा सहायता मिल सकी।

    स्थानीय समाजसेवियों और ग्रामीणों ने इस नेक पहल के लिए एसपी राजकुमार मेहता को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनारायणपुर में शहादत दिवस पर बाबूलाल मरांडी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कई कार्यकर्ताओं की भाजपा में वापसी…
    Next Article 9 करोड़ की हेराफेरी में CBI ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सब पोस्टमास्टर निकला मास्टरमाइंड

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : सीएम के पूर्व सलाहकार हिमांशु चौधरी के रांची स्थित घर में भीषण चोरी

    October 9, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड HC जेपीएससी परीक्षा रद्द मामला : याचिकाकर्ता के वकील बोले -परीक्षाएं रद्द करने का कोई आधार नहीं

    October 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026

    पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.