Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»पारस अस्पताल में कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की ह’त्या दुर्भाग्यपूर्ण, होगी जांच : विजय सिन्हा
    बिहार

    पारस अस्पताल में कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की ह’त्या दुर्भाग्यपूर्ण, होगी जांच : विजय सिन्हा

    Team JoharBy Team JoharJuly 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विजय सिन्हा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna :  बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को पारस अस्पताल में हुई कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, चंदन मिश्रा हत्या के मामले में सजा काट रहा था और तबीयत खराब होने के चलते उसे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती किया गया था। गुरुवार को अस्पताल में ही विरोधी गुट के बदमाशों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि चंदन मिश्रा बक्सर का कुख्यात अपराधी था और हाल ही में उसे भागलपुर जेल भेजा गया था।

    इसके साथ ही डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने केंद्र सरकार की “धन-धान्य कृषि योजना” को मंजूरी मिलने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह योजना 2025-26 से छह वर्षों तक 100 जिलों में लागू होगी, जिसमें बिहार के जिले भी शामिल होंगे। इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और किसानों की आमदनी बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि इसके तहत भंडारण क्षमता, सिंचाई सुविधा और किसानों को कर्ज उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    Also Read : महिला पर फायरिंग मामले में 12 घंटे में तीन आरोपी हुए गिरफ्तार…

    अस्पताल में हत्या किसानों की आय कृषि विकास केंद्र सरकार योजना गोलीकांड चंदन मिश्रा धन-धान्य कृषि योजना पटना पटना एसएसपी पारस अस्पताल फसल विविधीकरण बक्सर अपराधी बिहार क्राइम न्यूज बिहार डिप्टी सीएम बिहार समाचार भंडारण क्षमता भागलपुर जेल विजय सिन्हा सिंचाई सुविधा सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला पर फायरिंग मामले का 12 घंटे के भीतर खुलासा, क्यों हुआ था हमला… जानें
    Next Article ओरमांझी में नकली पनीर की बड़ी खेप जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    Latest Posts

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.