Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड पर्यटन विभाग ने किया सारंडा में डिजिटल फील्ड विजिट
    झारखंड

    झारखंड पर्यटन विभाग ने किया सारंडा में डिजिटल फील्ड विजिट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य के पर्यटन को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में एक नई पहल की है। मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने जंगलों वाले नक्सल प्रभावित सारंडा क्षेत्र में डिजिटल फील्ड विजिट का आयोजन किया गया।

    इस दौरान 3डी और 360 डिग्री वीडियो तकनीक की मदद से वर्चुअल टूरिज्म कंटेंट तैयार किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की के मार्गदर्शन में किया गया। फील्ड समन्वय की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के के.के. दास ने संभाली, वहीं दिल्ली से आई तकनीकी टीम ने शूटिंग और अन्य डिजिटल कार्यों को अंजाम दिया।

    टीम ने सरंडा वन प्रमंडल के डीएफओ अविरूप सिन्हा के सहयोग से घाघीरथी जलप्रपात, ठोलकोबाड़ आदिवासी गांव और किरीबुरू सनसेट पॉइंट जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। इन स्थलों की सुंदरता और जनजातीय संस्कृति को हाई-डेफिनिशन वीडियो में रिकॉर्ड किया गया, जिससे देश-विदेश के लोग झारखंड की विरासत से वर्चुअली जुड़ सकें। फील्ड विज़िट के दौरान डीएसओ कार्यालय की अर्चना और मनीषा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

    इसके साथ ही स्थानीय जुड़ाव के तहत रूपा रानी तिर्की और उनकी टीम ने गांव के बच्चों और ग्रामीणों के बीच रिफ्रेशमेंट, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक और स्पोर्ट्स जर्सी का वितरण भी किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।

    यह डिजिटल पहल झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विविधता को दुनिया के सामने लाने में मदद करेगी। इसके माध्यम से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को भी नए अवसर मिल सकेंगे।

    Also Read : थैले में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला- डॉक्टर साहब इसी ने मुझे काटा है… देखें VIDEO

    Also Read : जल्द ही लातेहार बन जाएगा पूरी तरह से उग्रवाद मुक्त जिला : SP

    Also Read : नीतीश कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, अगले पांच सालों में एक करोड़ नौकरी

    Also Read : थैले में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला- डॉक्टर साहब इसी ने मुझे काटा है… देखें VIDEO

    360 डिग्री वीडियो 360-Degree Video 3D Video 3डी वीडियो Chaibasa News Digital Field Visit Digital India High-Definition Video jharkhand Jharkhand forest Jharkhand news Jharkhand Tourism K.K. Das Naxal affected area Rupa Rani Tirkey Saranda Saranda Tourism technical team Tourism Department tourism development Virtual Tourism West Singhbhum के.के. दास चाईबासा न्यूज झारखंड झारखंड जंगल झारखंड पर्यटन झारखंड समाचार डिजिटल इंडिया डिजिटल फील्ड विजिट तकनीकी टीम नक्सल प्रभावित क्षेत्र पर्यटन विकास पर्यटन विभाग पश्चिमी सिंहभूम रूपा रानी तिर्की वर्चुअल टूरिज्म सारंडा सारंडा पर्यटन हाई-डेफिनिशन वीडियो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच ड्रग्स तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, ब्राउन शुगर, कैश और बाइक जब्त
    Next Article चचेरे भाई ने की युवक की ह’त्या, ध’ड़ मिला, सिर की तलाश जारी

    Related Posts

    क्राइम

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.