Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सावन का पहला मंगला गौरी व्रत कल, माता पार्वती को कैसे करें प्रसन्न? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
    झारखंड

    सावन का पहला मंगला गौरी व्रत कल, माता पार्वती को कैसे करें प्रसन्न? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 14, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सावन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मंगलवार यानि कल श्रावण मास का पहला मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा. इस व्रत को विशेष रूप से कन्याएं और सुहागिन स्त्रियां मां गौरी की कृपा पाने के लिए करती हैं ताकि उन्हें देवी की कृपा से योग्य वर और सुखमय वैवाहिक जीवन प्राप्त हो. दृक पंचांग में इसके नियम से लेकर शुभ मुहूर्त का उल्लेख है. मंगला गौरी व्रत सावन मास के प्रत्येक मंगलवार को किया जाता है. यह व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखा जाता है. यह वैवाहिक जीवन में सुख, शांति, प्रेम और समृद्धि लाने वाला माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से सुहागिन महिलाओं को भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

    कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा वर पाने और शीघ्र विवाह के लिए यह व्रत कर सकती हैं. जिन दंपत्तियों को संतान सुख नहीं मिल पा रहा है, उनके लिए भी यह व्रत लाभकारी माना जाता है.

    व्रत को रखने के लिए आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर साफ वस्त्रों को धारण करें, फिर मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें. एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर कलश स्थापना करें और उसमें आम के पत्ते और नारियल रखें. इसके बाद मां गौरी की स्थापना कर उन्हें हल्दी, कुमकुम, चूड़ी, बिंदी, वस्त्र और सुहाग की सामग्री चढ़ाएं. फिर निम्न मंत्र के साथ व्रत का संकल्प लें और घी का दीपक जलाएं. इसके बाद में मां गौरी की व्रत कथा सुनें, साथ ही मां की आरती करें और “ऊँ गौरी त्रिपुरसुंदरी नमः” मंत्र का जाप करें. पूजन के पश्चात माता को 16 प्रकार की वस्तुएं चढ़ाएं.

    इसके अलावा 5 प्रकार के सूखे मेवे और 7 प्रकार के अनाज-धान्य चढ़ाएं. पूजन समाप्त होने के बाद आरती का आचमन करें और आसन को प्रणाम करके पूजा स्थल से उठें. जो महिलाएं उपवास का पालन नहीं कर सकतीं, वे कम से कम पूजा कथा को जरूर सुनें.

    श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे, वहीं चंद्रमा 11 बजकर 58 मिनट तक कुंभ राशि में रहेंगे. इसके बाद मीन राशि में गोचर करेंगे. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर शाम को 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. इस दिन राहुकाल शाम के 03 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 05 बजकर 37 मिनट तक रहेगा.

    Also Read : दुमका में कहर बनकर बरसी बारिश, तीन लोगों की चली गई जान

    auspicious timing blissful married life Drik Panchang Goddess Gauri Goddess Parvati Hindu fast Long Life Lord Shiva love Mangala Gauri Vrat marital happiness married women peace Prosperity Religious Belief Sawan fast Sawan Tuesday Shravan Month suitable groom unbroken marital bliss unmarried girls vrat rules अखंड सौभाग्य कन्याएं दृक पंचांग देवी गौरी धार्मिक मान्यता प्रेम भगवान शिव मंगला गौरी व्रत माता पार्वती योग्य वर लंबी आयु वैवाहिक सुख व्रत नियम शांति शुभ मुहूर्त श्रावण मास समृद्धि सावन मंगलवार सावन व्रत सुखमय वैवाहिक जीवन सुहागिन महिलाएं हिन्दू व्रत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसोए हुए युवक की चाकू मारकर ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article फिर वंदे भारत पर हुई पत्थरबाजी, गोरखपुर-पाटलिपुत्र ट्रेन में टूटी खिड़की

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    Latest Posts

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.