Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»छात्रों को विद्वान बनाना नयी शिक्षा नीति का प्रमुख उद्देश्य : राजनाथ
    देश

    छात्रों को विद्वान बनाना नयी शिक्षा नीति का प्रमुख उद्देश्य : राजनाथ

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मैसुरु। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि शिक्षा के माध्यम से छात्रों को साक्षर किया जा सकता है लेकिन उसका वास्तविक उद्देश्य छात्रों को विद्वान बनाना होना चाहिए और नयी शिक्षा नीति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    श्री सिंह ने सुत्तूर जगदगुरु श्री वीरसिन्हासन महासमास्थान मठ (सुत्तूर मठ) के 23वें संत शिवरात्रि राजेन्द्र स्वामी की 105वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम को नयी दिल्ली से संबोधित करते हुए यह बात कही।
    उन्होंने कहा कि छात्रों को साक्षर से विद्वान में परिवर्तित करने की प्रक्रिया आध्यात्मिकता और मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए।
    श्री सिंह ने कहा,“वर्षों के दौरान शिक्षा क्षेत्र में हुए बदलाव और नयी शिक्षा नीति छात्रों को एक शिक्षित व्यक्ति से विद्वान व्यक्ति में परिवर्तित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
    रक्षा मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की व्याख्या करते हुए कहा,“ हमें केवल वित्तीय और आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक और मनोवैज्ञानिक रूप से भी आत्मनिर्भर बनना होगा जिसके लिए हमें आध्यात्मिक और धार्मिक मार्गदर्शन की जरूरत होगी।”
    रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया की अन्य सभ्यताओं और संस्कृतियों से प्रभावित होना कोई समस्या नहीं है। कहीं से अच्छी चीजें स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन दूसरों की नकल करना एक समस्या है। इसके लिए शिक्षा काफी महत्वपूर्ण है।

    Latest news National news Online news Rajnath singh
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमिडल स्कूल स्तर पर कृषि शिक्षा की शुरुआत हो: मोदी
    Next Article ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिये नक्शा पास कराने के लिए विकास प्राधिकरण को सौंपे कागजात

    Related Posts

    देश

    राम मंदिर दान मामले पर कांग्रेस का हमला, पवन खेड़ा क्या बोले? 

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किला ब्लास्ट : NIA ने तीन और के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, पूरे मामले में अब तक क्या हुआ?

    June 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    Latest Posts

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026

    झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?

    June 29, 2026

    बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

    June 29, 2026

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.