Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के छात्र की ओडिशा में मौ’त, हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर दे दी जान, CCTV में कैद वारदात
    झारखंड

    झारखंड के छात्र की ओडिशा में मौ’त, हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर दे दी जान, CCTV में कैद वारदात

    Team JoharBy Team JoharJuly 12, 2025Updated:July 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हॉस्टल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : चंपुआ (ओडिशा) स्थित केरला इंग्लिश मीडियम स्कूल के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से शनिवार तड़के एक दुखद घटना सामने आई है। दसवीं कक्षा के छात्र कृष्णा प्रधान ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।

    मृतक छात्र झारखंड के खरसवां का निवासी था। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें छात्र की छलांग स्पष्ट दिखाई दे रही है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन स्कूल परिसर में पहुंच गए हैं। चंपुआ पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंपुआ अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया। स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोगों में इस घटना से शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

    Also Read : रेलवे की लापरवाही पर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, कर्नल आनंद को मिलेगा 60 हजार मुआवजा

    Accident CCTV Champua Education news education newsChampua hostel jharkhand jump Kerala English Medium School Krishna Pradhan Odisha police investigation postmortem school incident student death suicide Third Floor आत्महत्या ओड़िशा कृष्णा प्रधान केरला इंग्लिश मीडियम स्कूल चंपुआ छलांग छात्र मृत्यु झारखंड तीसरी मंजिल पुलिस जांच पोस्टमार्टम शिक्षा समाचार सीसीटीवी स्कूल घटना हादसा हॉस्टल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के कर्नल को 5 वर्ष बाद मिली न्याय, रेलवे के खिलाफ आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
    Next Article पूर्व CM स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिंह की जयंती पर बिहार में श्रद्धांजलि समारोह

    Related Posts

    झारखंड

    प्रवासी मजदूरों के हित में आगे आए अर्जुन मुंडा, श्रमायुक्त से की अहम पहल की मांग

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा बनी काल, युवक की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा

    June 12, 2026
    कोर्ट की खबरें

    10 साल बाद फिर गरमाया विनय महतो हत्याकांड, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती

    June 12, 2026
    Latest Posts

    प्रवासी मजदूरों के हित में आगे आए अर्जुन मुंडा, श्रमायुक्त से की अहम पहल की मांग

    June 12, 2026

    धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा बनी काल, युवक की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा

    June 12, 2026

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026

    10 साल बाद फिर गरमाया विनय महतो हत्याकांड, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती

    June 12, 2026

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.