Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Nov, 2025 ♦ 11:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पंचर दुकान पर काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौ’त
    बिहार

    पंचर दुकान पर काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौ’त

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    करंट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bettiah : बिहार के बेतिया जिला में बीती देर रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त करीब 24 साल के अर्जुन कुमार के तौर पर की गई है। वह मलदहिया वार्ड नंबर 15 का निवासी था। घटना नरकटियागंज नगर क्षेत्र में ब्लॉक रोड पर स्थित शंकर सोनार की पंचर दुकान पर हुई, जब अर्जुन अपनी दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहा था।

    मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन कुमार रोज की तरह शुक्रवार रात को दुकान पर काम कर रहा था। रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद करते समय वह बिजली बोर्ड से प्लग निकालने गया। इसी दौरान उसे तेज करंट लगा और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, नरकटियागंज पहुंचाया। लेकिन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने मीडिया को बताया कि अर्जुन की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

    घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SI विपिन कुमार और रामएकबाल पासवान के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या अर्थिंग की गड़बड़ी को हादसे का कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस तकनीकी टीम की रिपोर्ट के बाद ही सटीक कारण स्पष्ट होगा।

    अर्जुन की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से अर्जुन के परिवार को मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान करने की अपील की है। बताया जा रहा है कि अर्जुन अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी। हालांकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

    Also Read : दुकानदार की गो’ली मा’रकर ह’त्या, पुलिस जांच में जुटी

    A young man working at a puncture shop died due to electric shock Narkatiaganj town area SI Vipin Kumar एसआई विपिन कुमार नरकटियागंज नगर क्षेत्र पंचर दुकान पर काम करने वाले युवक की करंट लगने से मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश का येलो अलर्ट जारी
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1 अगस्त को आएंगी झारखंड

    Related Posts

    बिहार

    BSSC ने निकाली 23 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी, इंटर पास कर सकते हैं आवेदन

    November 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    ऑटो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, छह की मौ’त, सात गंभीर

    November 25, 2025
    Facts

    सम्राट चौधरी को पुलिस मुख्यालय में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, गृह मंत्री के रूप में संभाली कमान

    November 25, 2025
    Latest Posts

    रामगढ़ में इनोवा की इंट्री से मचा हड़कंप, कोयला तस्करों व अफसरों ने फेंका मोबाइल, तोड़ा सिम कार्ड

    November 25, 2025

    एक साथ होगी 101 निर्धन बेटियों की शादी, 8 फरवरी को रामगढ़ में होगा ऐतिहासिक समारोह

    November 25, 2025

    Whatsapp अब सिर्फ बैन नहीं बताएगा, यूज़र्स को देगा सही मैसेजिंग गाइड

    November 25, 2025

    गिरिडीह में छात्रवृत्ति न मिलने पर छात्रों का प्रदर्शन, DC को सौंपा ज्ञापन

    November 25, 2025

    पाकुड़ में जनता दरबार: DC ने सुनी आमजन की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

    November 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.