Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»श्रावण मास के पहले दिन पहाड़ी मंदिर में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़
    झारखंड

    श्रावण मास के पहले दिन पहाड़ी मंदिर में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रावण मास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : श्रावण मास की पहली  दिन राजधानी रांची में शिवभक्ति का उत्सव पूरे जोश के साथ शुरू हुआ। सुबह तड़के से ही शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष रूप से ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां हजारों भक्तों ने भगवान शिव को जल अर्पित कर पुण्य अर्जित किया।

    इस बार पहाड़ी मंदिर को सुंदर तरीके से सजाया गया है। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर शिखर तक फूल-मालाओं से अलंकृत किया गया है। भक्तों की लंबी कतारों को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने एलईडी स्क्रीन और अन्य तकनीकों का सहारा लिया है, जिससे दूर खड़े लोग भी दर्शन कर सकें।

    रांची सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ने खुद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और शेष व्यवस्थाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल के साथ-साथ महिला सुरक्षाकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवी संगठन और स्काउट-गाइड के सदस्य भी सेवा में जुटे हैं।

    शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों जैसे चुटिया सुरेश्वर धाम, हरमू शिवालय और कांके रोड स्थित शिवधाम में भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली। कुल मिलाकर, रांची में इस बार श्रावणी मेला श्रद्धा, अनुशासन और व्यवस्था का बेहतरीन उदाहरण बन रहा है।

    Also Read : बिहार चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा… जानें क्या

    administrative arrangements Bholenath crowd of devotees devotees devotional festival flowers Hill Temple Jalabhishek jharkhand LED Screen ranchi ranchi news Religious event Sawan Monday Shiva devotion Shiva temple Shravan festival Shravan Month Temple Darshan temple decoration एलईडी स्क्रीन जलाभिषेक झारखंड धार्मिक आयोजन पहाड़ी मंदिर प्रशासनिक व्यवस्था फूल माला भक्ति उत्सव भक्तों की भीड़ भोलेनाथ मंदिर दर्शन मंदिर सजावट रांची रांची समाचार शिवभक्ति शिवालय श्रद्धालु श्रावण पर्व श्रावण मास सावन सोमवार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना वेटनरी कॉलेज में फा’यरिंग और मा’रपीट, छात्र मयंक जख्मी, प्रदर्शन जारी
    Next Article इंस्पेक्टर से DSP बने छह अधिकारियों को IG ने लगाया बैच

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.