Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»गुरु पूर्णिमा पर पूर्व CM रघुवर दास ने पहानों को किया सम्मानित
    खूंटी

    गुरु पूर्णिमा पर पूर्व CM रघुवर दास ने पहानों को किया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास ने आज यानी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पहानों को सम्मानित किया। यह कार्यक्रम रांची के धुर्वा क्षेत्र में आयोजित किया गया था, जिसमें आदिवासी समाज के पारंपरिक गुरुओं – पहान, मानकी-मुंडा, मांझी-परगनेत को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति द्वारा किया गया था।

    इस दौरान रघुवर दास ने कहा कि, “गुरु हमारे जीवन को दिशा देने वाले होते हैं। माता-पिता, शिक्षक और धर्मगुरु हमारे व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। आज मैंने जो आदिवासी समाज के प्रकृति पूजक गुरुओं को सम्मानित किया है, वह मेरे लिए गर्व का विषय है।” उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज पर्यावरण और संस्कृति के रक्षक हैं, लेकिन आज उनकी परंपराओं और संसाधनों पर कई तरह के खतरे मंडरा रहे हैं।

    CM

    प्राकृतिक संसाधनों की लूट और धर्मांतरण पर साधा निशाना

    पूर्व CM ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ वर्षों में कोयला, बालू और पत्थर की जमकर लूट हुई है। उन्होंने कहा, “झारखंड को प्रकृति ने अपार संपदा दी है, लेकिन इनका लाभ आम लोगों को नहीं मिल रहा। सिंडिकेट के माध्यम से संसाधनों की लूट जारी है, और आदिवासियों को घर बनाने के लिए बालू तक नहीं मिल पा रहा।” धर्मांतरण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संथाल परगना जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है। उन्होंने इसे विदेशी धर्मों का प्रभाव बताते हुए कहा कि “लव जिहाद और जमीन जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार चुप है।”

    CM

    पेसा कानून लागू करने की मांग

    रघुवर दास ने पेसा कानून को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि “विदेशी धार्मिक दबाव के कारण झारखंड सरकार इस कानून को लागू नहीं कर रही है।” उन्होंने कहा कि पेसा कानून लागू होने से ग्राम प्रधानों का चुनाव पारंपरिक रीति से होगा और ग्राम समितियों को स्थानीय संसाधनों पर अधिकार मिलेगा, जिससे गांवों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। उन्होंने बताया कि यदि पेसा लागू हुआ तो गांवों को 15वें वित्त आयोग के तहत 1400 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा और जल, जंगल, जमीन की रक्षा संभव हो सकेगी।

    CM

    कार्यक्रम में रही बड़ी भागीदारी

    इस मौके पर पहान कंचन होरो, पहनाई परनो होरो, पहनाई सुमनी, पहान अभय, तीतराम उरांव, मेघा उरांव, बलराम सिंह, उमेश यादव समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Also Read : मानसून में हो रहा फंगल इंफेक्शन, बचने के उपाय जानें यहां

    Former CM Raghuvar Das Former CM Raghuvar Das honored the Pahanas on Guru Purnima Guru Purnima ranchi jharkhand news ranchi news गुरु पूर्णिमा गुरु पूर्णिमा पर पूर्व CM रघुवर दास ने पहानों को किया सम्मानित पूर्व CM रघुवर दास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमानसून में दही खाना पड़ सकता है भारी, जानें आयुर्वेद क्या कहता है
    Next Article के. राजू ने किया कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन, राजीव गांधी के नाम पर होगा भवन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग पुलिस का कमाल, 5 गुम मोबाइल खोजकर लौटाई लोगों की मुस्कान

    June 9, 2026

    एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    June 9, 2026

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    June 9, 2026

    हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    June 9, 2026

    साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

    June 9, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.