Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jul, 2025 ♦ 8:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार बंद : विपक्ष ने पांच शहरों में हाईवे किया जाम, यातायात व्यवस्था ठप
    ट्रेंडिंग

    बिहार बंद : विपक्ष ने पांच शहरों में हाईवे किया जाम, यातायात व्यवस्था ठप

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बंद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले चल रहे वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में विपक्षी दलों ने आज यानी बुधवार को बिहार बंद का आह्वान किया। इस बंद में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होने के लिए थोड़ी देर में पटना पहुंचे। बंद के दौरान राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनें रोकीं, नेशनल हाईवे जाम किए और आगजनी कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    प्रमुख घटनाएं :

    • भोजपुर : बिहिया स्टेशन पर पूर्व RJD विधायक भाई दिनेश ने समर्थकों के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस और विभूति एक्सप्रेस को 3 मिनट तक रोककर नारेबाजी की।
    • बेगूसराय : RJD कार्यकर्ताओं ने NH-31 को जाम कर सरकार विरोधी नारे लगाए।
    • जहानाबाद : महागठबंधन नेताओं ने मेमू पैसेंजर ट्रेन को रोका। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया।
    • दरभंगा : नमो भारत ट्रेन को प्रदर्शनकारियों ने रोका।
    • पटना : मनेर में NH-30 पर जाम और आगजनी की गई। सचिवालय हॉल्ट पर सांसद पप्पू यादव ने समर्थकों के साथ ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया।
    • आरा-सासाराम : माले के नेतृत्व में मुख्य मार्ग जाम, सैकड़ों गाड़ियां फंसीं। आरा-मोहनिया मार्ग पर RJD कार्यकर्ताओं ने आगजनी की।
    • सासाराम : नेशनल हाईवे 106 को जाम किया गया।
    • कटिहार : प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम की, जिसके कारण फंसी महिलाएं रास्ता देने की गुहार लगाती रहीं।

    सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 10 जुलाई को

    वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में चुनाव आयोग के आदेश को रद्द करने की मांग की गई है। इस मामले की सुनवाई 10 जुलाई को होगी। विपक्ष का आरोप है कि वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में अनियमितताएं हो रही हैं, जिसके खिलाफ पूरे बिहार में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। बंद के दौरान कई जगहों पर तनाव की स्थिति बनी रही, और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए।

    Also Read : बिहार बंद : महागठबंधन के प्रदर्शन से महात्मा गांधी सेतु पर यातायात ठप, राहुल गांधी करेंगे रैली का नेतृत्व

    Bihar Bandh: Opposition blocked highways in five cities traffic system paralysed बिहार बंद : विपक्ष ने पांच शहरों में हाईवे किया जाम यातायात व्यवस्था ठप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर मार्केट की शुरुआत कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    Next Article धनबाद रेलवे अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में अचानक छत टूटी और गिरा कुत्ता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को बेचा जा रहा कॉर्पोरेट घरानों के हाथों : भट्टाचार्य

    July 9, 2025
    चाईबासा

    जेवर दुकान में सेंधमारी का खुलासा, महिला सहित नाबालिग धरायी

    July 9, 2025
    गढ़वा

    गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    July 9, 2025
    Latest Posts

    देश को बेचा जा रहा कॉर्पोरेट घरानों के हाथों : भट्टाचार्य

    July 9, 2025

    नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर छात्र मोर्चा आया सामने, DC को सौंपा ज्ञापन…

    July 9, 2025

    जमशेदपुर में भारी बारिश की चेतावनी, 10 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी

    July 9, 2025

    जेवर दुकान में सेंधमारी का खुलासा, महिला सहित नाबालिग धरायी

    July 9, 2025

    गढ़वा में जंगली हाथी ने महिला को कुचला, घर किया क्षतिग्रस्त

    July 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.