Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को घेरा, पढ़ाई बंद होने पर जताई नाराजगी
    झारखंड

    जमशेदपुर में छात्र-छात्राओं ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को घेरा, पढ़ाई बंद होने पर जताई नाराजगी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 8, 2025Updated:July 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : मंगलवार को जमशेदपुर के विष्टुपुर स्थित माईकल जॉन ऑडिटोरियम के बाहर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को घेर लिया। छात्रों का आरोप था कि उनके कॉलेज पिछले दो महीने से बंद हैं, पढ़ाई पूरी तरह ठप है और इससे उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है। वे शिक्षा मंत्री से पढ़ाई दोबारा शुरू करवाने और इंटरमीडिएट को कॉलेजों से हटाने के निर्णय पर पुनर्विचार की गुहार लगा रहे थे।

    इस दौरान शिक्षा मंत्री ने छात्रों को आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई करेंगे, लेकिन छात्र मंत्री के जवाब से असंतुष्ट दिखे और विवाद की स्थिति बन गई। छात्रों ने मंत्री पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया और कहा कि वे समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे।

    विवाद बढ़ता देख शिक्षा मंत्री पत्रकारों के सवालों से बचते हुए कार्यक्रम स्थल से निकल गए। छात्रों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मंत्री सिर्फ आश्वासन देते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    गौरतलब है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में वर्ष 2024-25 में जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में यह समारोह आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पहुंचकर मंत्री को घेरा और अपनी नाराजगी जाहिर की।

    Also Read : अब Aadhaar Card बनवाने या अपडेट कराने के लिए चाहिए ये Documents, जानिए पूरी लिस्ट
    Also Read : शिक्षा विभाग ने शिकायतों के समाधान के लिए जारी किए दो टोल-फ्री नंबर
    Also Read : 9 जुलाई को सड़कों पर उतरेंगे 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन, किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान
    Also Read : बच्चा चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 1.80 लाख में बेच रहे थे मासूम को
    Also Read : अमेरिका ने लगाया 40% तक का टैरिफ, कई देशों को भेजा सख्त संदेश
    Also Read : शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट
    Bistupur college closure Disrupted Studies Education Minister Confrontation Education Minister Ramdas Soren Education Policy Dispute education system Future at Risk Government Decision Opposition Intermediate Classes Intermediate Education Intermediate Students jamshedpur Jharkhand Education Department Jharkhand news Michael John Auditorium Opposition to Removing Intermediate from Colleges Student Demonstration student movement Student Protest इंटरमीडिएट छात्र इंटरमीडिएट पढ़ाई इंटरमीडिएट शिक्षा कॉलेज बंद कॉलेज से इंटर हटाने का विरोध छात्र आंदोलन छात्र प्रदर्शन छात्र विरोध जमशेदपुर झारखंड न्यूज झारखंड शिक्षा विभाग पढ़ाई ठप भविष्य संकट माईकल जॉन ऑडिटोरियम विष्टुपुर शिक्षा नीति विवाद शिक्षा मंत्री घेराव शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शिक्षा व्यवस्था सरकारी निर्णय विरोध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेल्थ चेक-अप क्यों है जरूरी? जानिए कब और कितनी बार कराना चाहिए
    Next Article 10 जुलाई को कांग्रेस विधायक दल की होगी बैठक

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.