Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 9:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एचईसी कर्मियों को बिना संघर्ष नहीं मिलेगा वेतन : लालदेव सिंह
    झारखंड

    एचईसी कर्मियों को बिना संघर्ष नहीं मिलेगा वेतन : लालदेव सिंह

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एचईसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : हटिया कामगार यूनियन (एटक) के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने एचईसी के सभी मजदूरों और स्थानीय यूनियनों से अपील की है कि वे 9 जुलाई को होने वाली देशव्यापी एकदिवसीय हड़ताल में भाग लें। उन्होंने कहा कि बिना संघर्ष के एचईसी कर्मियों को उनका वेतन नहीं मिलेगा।

    लालदेव सिंह सोमवार को एचईसी परिसर में मजदूरों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर की जा रही है, लेकिन इसमें एचईसी समेत अन्य स्थानीय यूनियनों और मजदूरों की भी भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि एचईसी में पहले से ही श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा है। अगर मजदूर चुप रहे तो प्रबंधन पूरी तरह श्रमिक अधिकारों को खत्म कर देगा।

    लालदेव ने कहा कि मजदूरों को डर है कि हड़ताल से एक दिन का वेतन कट जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात में तो पता नहीं कब और कितना वेतन मिलेगा या मिलेगा भी नहीं। निदेशक (कार्मिक) के साथ हुई पिछली बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जब वेतन और वेतन पर्ची को लेकर सवाल किया गया तो प्रबंधन चुप रहा। इससे साफ है कि अधिकारी भी अब हाईकोर्ट का सहारा ले रहे हैं क्योंकि उन्हें खुद भरोसा नहीं है कि मजदूरों को बकाया वेतन मिलेगा।

    लालदेव सिंह ने कहा कि जब तक संघर्ष नहीं होगा, तब तक अधिकार नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कभी-कभी वेतन कटवाकर भी लड़ाई लड़नी पड़ती है क्योंकि बिना त्याग कुछ हासिल नहीं होता। उन्होंने सभी मजदूरों से अपील की कि वे देशभर के श्रमिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर हड़ताल को सफल बनाएं।

    Also Read : युवक की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

    Also Read : देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर, स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

    Also Read : अब भारतीय नागरिकों को बिना निवेश मिलेगा UAE का Golden Visa, जानें कैसे करें आवेदन

    9 जुलाई हड़ताल AITUC Hatia Workers Union HEC salary HEC workers July 9 strike labor rights labor strike Laldev Singh local unions nationwide strike one-day strike ranchi news wage struggle workers' movement workers' unity एकदिवसीय हड़ताल एचईसी मजदूर एचईसी वेतन एटक देशव्यापी हड़ताल मजदूर आंदोलन मजदूर हड़ताल रांची समाचार लालदेव सिंह वेतन संघर्ष श्रमिक अधिकार श्रमिक एकता स्थानीय यूनियन हटिया कामगार यूनियन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में ATM फ्रॉड गैंग एक्टिव, कई लोगों को बना चुका है शिकार
    Next Article बेकाबू होकर खाई में गिरी स्कूल बस, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026
    खूंटी

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.