Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»डिप्टी CM की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
    बिहार

    डिप्टी CM की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्थापना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lakhisarai : लखीसराय जिला का 32वां स्थापना दिवस आज यानी गुरुवार को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह केआरके मैदान में आयोजित हुआ, जहां बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सूर्यगढ़ा के MLA प्रहलाद यादव, DM मिथिलेश मिश्रा, कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    ‘विकास दौड़’ और विकास मेला बने स्थापना दिवस के मुख्य आकर्षण

    दिन की शुरुआत ‘विकास दौड़’ के साथ हुई, जिसमें जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौड़ का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जिले की प्रगति को प्रदर्शित करना था। स्थापना दिवस का मुख्य आकर्षण रहा विकास मेला, जहां विभिन्न सरकारी विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए। डिप्टी CM ने इन स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की और अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

    रंगारंग कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    नगर भवन के टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जबकि निबंध लेखन, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी CM विजय सिन्हा ने लखीसराय के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “लखीसराय शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। सरकार की मंशा है कि यह जिला समग्र विकास का मॉडल बने।” उन्होंने जिलेवासियों, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और जिले के उज्जवल भविष्य की कामना की। बता दें कि लखीसराय की स्थापना आज ही के दिन 1994 को हुआ था।

    Also Read : रांची में शुरू हुई 15वीं नेशनल सब-जूनियर वुमेंस हॉकी चैंपियनशिप 2025

    32nd Foundation Day 32वां स्थापना दिवस administrative officials Bihar news Cultural Program Deputy CM Vijay Kumar Sinha district foundation DM Mithilesh Mishra DM मिथिलेश मिश्रा Foundation Day Inauguration Ceremony KRK Ground Lakhisarai Lakhisarai celebration lamp lighting local people public representatives Suryagarha MLA Prahlad Yadav Thursday उद्घाटन समारोह केआरके मैदान गुरुवार जनप्रतिनिधि जिला स्थापना डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा दीप प्रज्वलन प्रशासनिक अधिकारी बिहार समाचार लखीसराय लखीसराय उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम सूर्यगढ़ा MLA प्रहलाद यादव स्थानीय लोग स्थापना दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार के मंत्री ने किया खुलासा, कहा – पुलिस पिकेट हटा कर देखें उग्रवाद है या नहीं
    Next Article देवघर जिला प्रशासन ने निर्धारित की चूड़ा, पेड़ा और ईलायची दाना की कीमतें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.