Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Aug, 2025 ♦ 6:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 29 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 68898 नए मामले सामने आए
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 29 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 68898 नए मामले सामने आए

    Team JoharBy Team JoharAugust 21, 2020No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में लगातार दूसरे दिन भी उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को 68,898 नए मामले सामने आए। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 29 लाख के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 21 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। 
    शुक्रवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 983 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 54,849 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 29,05,824 हो गए हैं, जिनमें से 6,92,028 लोगों का उपचार चल रहा है और 21,58,947 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। 

    भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 20 अगस्त तक कुल 3,34,67,237 नमूनों की जांच की गई। जिनमें से गुरुवार को एक दिन में 8,05,985 नमूनों की जांच की गई। पॉजिटिविटी रेट आठ प्रतिशत से कम है।

    coronavirus cases covid 19 india Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअखंड सौभाग्य की कामना का व्रत है हरतालिका
    Next Article तेलंगाना: श्रीशैलम पावर हाउस में लगी आग, नौ लोगों के फंसे होने की आशंका

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    गगनयान मिशन की तैयारी तेज, इसरो ने किया पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण

    August 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रिम्स 2 विरोध में उतरे ग्रामीण, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ खदेड़ा

    August 24, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन “काला हीरा” में हर गाड़ियों से 50 हजार की वसूली, बंटी-पिंटू व तिवारी-विकास की जोड़ियां संभाल रहीं गोरख धंधे को

    August 24, 2025
    Latest Posts

    गांव के लड़कों का ठनका माथा और मवेशी तस्करी का हो गया भंडाफोड़, चार तस्कर गिरफ्तार

    August 24, 2025

    चतरा में ऑटो-बाइक की टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल

    August 24, 2025

    सांसद रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस-राजद पर हमला, राहुल-तेजस्वी पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

    August 24, 2025

    धनबाद में कोयला निकालते समय चाल धंसा, एक युवक की मौ’त, लड़की घायल

    August 24, 2025

    आदिवासी अस्मिता की लड़ाई में उतरे JLKM के देवेंद्रनाथ महतो, आंदोलन को दिया समर्थन

    August 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.