Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के छह जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड के छह जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मानसून अब पूरी रफ्तार में नजर आ रहा है। बीती रात रांची समेत राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। राजधानी रांची, खूंटी, हजारीबाग और लोहरदगा की सड़कों पर पानी ही पानी नजर आया, जिससे लोग बारिश से बचते-बचाते इधर-उधर भागते नजर आए।

    तेज बारिश का कारण बना निम्न दबाव का क्षेत्र

    मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के पूर्वी हिस्से में समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर एक सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसी के चलते मानसून और भी अधिक सक्रिय हो गया है और लगातार झमाझम बारिश हो रही है।

    13 जिलों में सामान्य से 60% अधिक बारिश

    रांची मौसम केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 26 जून तक राज्य के 13 जिलों में सामान्य से 60% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू और लातेहार जैसे जिले शामिल हैं।

    कुछ जिलों में बारिश की भारी कमी

    एक ओर जहां झारखंड के कई जिले बारिश से भीग चुके हैं, वहीं साहिबगंज, पाकुड़, देवघर और कोडरमा जैसे जिलों में 30% से 50% तक कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में इन जिलों में भी सामान्य बारिश होने की संभावना है।

    आज का मौसम अलर्ट : इन जिलों में रहे सतर्क

    आज 27 जून को रांची मौसम केंद्र ने 6 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। रांची, खूंटी, लोहरदगा और रामगढ़ में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

    Also Read : महाकुंभ मेले के बाद पुरी रथ यात्रा में सेवा करेगा अदाणी समूह

    disrupted life Hazaribagh heavy rainfall jharkhand Jharkhand Monsoon 2025 Jharkhand news Jharkhand weather Khunti Lohardaga Monsoon rain Rain Alert ranchi torrential rain खूंटी जनजीवन अस्त-व्यस्त झमाझम बारिश झारखंड झारखंड मानसून 2025 झारखंड मौसम झारखंड समाचार बारिश बारिश अलर्ट मानसून मूसलाधार बारिश रांची लोहरदगा हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 27 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article पटना में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आज, इस्कॉन ने की विशेष तैयारियां

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.