Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»आचार संहिता उल्लंघन मामला : कोर्ट में पेश हुए डिप्टी CM सम्राट चौधरी
    ट्रेंडिंग

    आचार संहिता उल्लंघन मामला : कोर्ट में पेश हुए डिप्टी CM सम्राट चौधरी

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2025Updated:June 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Munger : बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी सहित पांच आरोपितों के खिलाफ 2014 के लोकसभा चुनाव से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मुंगेर कोर्ट ने आरोप गठित किया। आज यानी गुरुवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पंकज कुमार की कोर्ट में सम्राट चौधरी, उदय नारायण चौधरी, समीर मधुकर, दिवाकर और योगेंद्र उपस्थित हुए। कोर्ट ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति के आम सभा आयोजित करने और जुलूस निकालने के मामले में इनके खिलाफ आरोप तय किए। इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज था, जिनमें से पूर्व विधायक नीता चौधरी, गणेश पासवान और एक अन्य आरोपित की मृत्यु हो चुकी है।

    मुंगेर-भागलपुर के विकास पर जोर

    डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि वे न्यायालय का सम्मान करते हैं और इसलिए कोर्ट की कार्रवाई में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सरकार का ध्यान मुंगेर और भागलपुर के विकास पर केंद्रित है। मुंगेर में एयरपोर्ट का विकास होगा और मुंगेर से भागलपुर के बीच गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण पर सहमति बन गई है। यह सड़क बांका होते हुए रक्सौल से हल्दिया तक जाएगी। इसके अलावा, जिले में सभी स्थानों पर छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। अगुआनी घाट से सुल्तानगंज के बीच बन रहे सड़क पुल का सुपर स्ट्रक्चर पटना उच्च न्यायालय के आदेशानुसार तैयार किया जाएगा।

    सुल्तानगंज में शिव भक्तों के लिए सुविधाएं

    डिप्टी CM ने बताया कि सुल्तानगंज में शिव भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे से 17 एकड़ जमीन बिहार सरकार ने प्राप्त की है, जिस पर आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही, सुल्तानगंज-देवघर सड़क को फोरलेन में बदला जाएगा।

    Also Read : 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, ट्यूटर गिरफ्तार

    2014 Lok Sabha election 2014 लोकसभा चुनाव accused Additional Chief Judicial Magistrate Administrative Approval Bihar charges framed Deputy CM election case Ganesh Paswan judicial process Model Code of Conduct violation Munger court named case Neeta Chaudhary Pankaj Kumar procession Public Meeting Samrat Chaudhary अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आचार संहिता आचार संहिता उल्लंघन आम सभा आरोप गठित आरोपित गणेश पासवान चुनाव मामला जुलूस डिप्टी CM नामजद केस नीता चौधरी न्यायिक प्रक्रिया पंकज कुमार प्रशासनिक स्वीकृति बिहार मुंगेर कोर्ट सम्राट चौधरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाहेश्वरी समाज का दो दिवसीय समागम 5 और 6 जुलाई को रांची में
    Next Article नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आदिवासी बेटियों की सुरक्षा पर झारखंड सरकार को घेरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 11 उत्पादों को मिला GI टैग, क्या और किसको होगा फायदा ?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.