Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में 29 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी
    झारखंड

    झारखंड में 29 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है और अब इसका असर पूरे राज्य में दिखाई देने लगा है। राजधानी समेत सूबे के विभिन्न हिस्सों में नॉन स्टॉप तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि यह सिलसिला 29 जून तक ऐसे ही जारी रहने वाला है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    बारिश और वज्रपात का ऑरेंज और येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को राज्य के आठ जिलों रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही शुक्रवार, 27 जून को गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    28-29 जून को भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग ने 28 जून को चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, सिमडेगा, खूंटी, गुमला और पश्चिम सिंहभूम जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 29 जून को साहिबगंज, दुमका, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, कोडरमा, पाकुड़, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग की चेतावनी :

    मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 25 से 29 जून तक झारखंड के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज़ गर्जना और वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में आम जनता को सावधान रहने की सलाह दी गई है। विशेषकर वज्रपात से बचने के लिए बिजली चमकते समय खुले में न निकलें और सुरक्षित स्थान पर रहें।

    सरकार और प्रशासन भी अलर्ट पर

    तेज बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन को भी सतर्क किया गया है। संभावित जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    Also Read : तालाब में डूबने से 13 वर्षीय छात्र की हुई मौ’त…

    Disrupted Daily Life heavy rainfall jharkhand Jharkhand news Jharkhand Rain Alert Jharkhand Weather Report lightning warning Monsoon 2025 orange alert rainfall update Ranchi weather torrential rain weather department alert weather news Yellow Alert ऑरेंज अलर्ट जनजीवन प्रभावित झारखंड झारखंड बारिश अलर्ट झारखंड मौसम रिपोर्ट झारखंड समाचार बारिश अपडेट भारी बारिश मानसून 2025 मूसलाधार बारिश मौसम विभाग अलर्ट मौसम समाचार येलो अलर्ट रांची मौसम वज्रपात चेतावनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 26 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article EOU की 40 जगहों पर छापेमारी, 400 ट्रकों के बराबर बालू जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.