Pakur : जिले के सदर प्रखंड में मिड-डे-मील के अनाज की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जयकिस्टोपुर और पास के तीन स्कूलों के मिड-डे मील का अनाज स्कूल तक पहुंचाने के बजाय ट्रांसपोर्टर मो. कासिम ने उसे अपने घर में रख दिया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस और आपूर्ति विभाग को सूचना दी। मुफस्सिल थाना पुलिस और आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों ने संयुक्त छापेमारी कर इशहाकपुर शैतानखाना गांव में ट्रांसपोर्टर के घर से 99 बोरा अनाज बरामद किया। अनाज ट्रैक्टर में लादा हुआ था और पश्चिम बंगाल भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है।
मुफस्सिल थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ट्रांसपोर्टर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद अनाज और ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है। जब्त अनाज का वजन करीब 50 क्विंटल बताया जा रहा है। आपूर्ति विभाग के अधिकारी अब जांच में जुटे हैं कि यह अनाज ट्रांसपोर्टर के घर तक कैसे पहुंचा और उसका क्या मकसद था। अधिकारी बोले कि लिखित शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : BREAKING : अभिनंदन को पकड़ने वाला पाकिस्तानी मेजर मोइज अब्बास मा’रा गया, TTP ने किया था हमला
Also Read : सिल्ली में बाघ के घर में घुसने से हड़कंप, ग्रामीण ने दिखाई सूझबूझ
Also Read : ब्रेन मलेरिया से पांच साल की बच्ची की मौ’त
Also Read : पांच महीने में कटा 60 करोड़ का चालान, SP क्या बोले… जानें
Also Read : फर्जी GST बिल के सहारे 11 करोड़ का खेल, जमशेदपुर टीम ने दबोचा रांची के 2 कारोबारी को
Also Read : शेयर बाजार हरे निशान पर खुला, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी
Also Read : बिहार के 85 बड़े पुलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
Also Read : Pre-Filled ITR से टैक्स फाइलिंग होगी आसान, आयकर विभाग ने बढ़ाई डेडलाइन
Also Read : पति ने पत्नी को मा’री गो’ली, फिर खुद को किया जख्मी