Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, खनिज संसाधनों की लूट और प्रशासनिक विफलताएं चरम पर : नीलकंठ सिंह मुंडा
    झारखंड

    मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, खनिज संसाधनों की लूट और प्रशासनिक विफलताएं चरम पर : नीलकंठ सिंह मुंडा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 24, 2025Updated:June 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरकार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : झारखंड सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ग्रामीण और नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन मोहन गोप और नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन पहान के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया।

    धरना को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने राज्य की हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार की नीयत और नीति दोनों में कोई बदलाव नहीं आया है। पहले कार्यकाल की तरह ही इस कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार, खनिज संसाधनों की लूट और प्रशासनिक विफलताएं चरम पर हैं।

    उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा, “आज बहन-बेटियां घर से निकलने से डरती हैं। हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं आम हो चुकी हैं। अपराधियों में कानून का भय खत्म हो गया है। विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।”

    भाजपा जिला महामंत्री संजय साहू ने कहा कि राज्य के विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है, लेकिन शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा को उजागर करते हुए कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर, दवाएं, ऑक्सीजन और एंबुलेंस तक नहीं हैं। गरीब इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।

    प्रदर्शन के अंत में भाजपा नेताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्य सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा और विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिनोद नाग, जिला मीडिया सह प्रभारी महावीर राम, सोशल मीडिया प्रभारी रूपेश जयसवाल, एसी मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र नायक, विकास चौधरी, मंगा नाग और सुदर्शन भोगता समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

    भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता की समस्याओं की अनदेखी करती रही, तो पार्टी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।

    Also Read : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को बड़ा झटका, जमशेदपुर DC कर्ण सत्यार्थी ने पुलिस को ग्लोक पिस्टल जप्त करने का दिया निर्देश

    Arjun Pahan Bharatiya Janata Party Bjp BJP movement BJP workers Block Office Corruption Democratic Protest government policies Hemant government jharkhand Jharkhand Politics Khunti law and order Madan Mohan Gop memorandum submitted mineral loot Neelkanth Singh Munda opposition to state government panchayat corruption Political Dissent Protest public interest protest role of opposition rural unit urban unit women's safety अर्जुन पहान कानून व्यवस्था खनिज लूट खूंटी ग्रामीण मंडल जनहित प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा झारखंड झारखंड राजनीति नगर मंडल नीलकंठ सिंह मुंडा पंचायत भ्रष्टाचार प्रखंड कार्यालय भाजपा भाजपा आंदोलन भाजपा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार मदन मोहन गोप महिला सुरक्षा राजनीतिक विरोध राज्य सरकार विरोध लोकतांत्रिक प्रदर्शन विपक्ष की भूमिका विरोध प्रदर्शन सरकारी नीतियां हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौ’त
    Next Article बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-कैश के साथ बरतन भी ले गये चोर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.