Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा SP ने की ठेकेदारों के साथ बैठक, बड़े प्रोजेक्ट साइट पर CCTV लगाने का निर्देश
    झारखंड

    गढ़वा SP ने की ठेकेदारों के साथ बैठक, बड़े प्रोजेक्ट साइट पर CCTV लगाने का निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 23, 2025Updated:June 23, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गढ़वा SP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध की आशंकाओं को रोकने के उद्देश्य से सोमवार को गढ़वा SP अमन कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों से जुड़े संवेदकों (ठेकेदारों) ने हिस्सा लिया।

    बैठक के दौरान SP ने आश्वस्त किया कि गढ़वा पुलिस जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या परेशानी उत्पन्न होती है, तो संबंधित मुंशी या कर्मचारी तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 6201261084 या 06561-222314 पर संपर्क करें, ताकि गढ़वा पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थल पर लगे कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके।

    SP अमन कुमार ने संवेदकों को साइट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश भी दिया, विशेष रूप से उन स्थानों पर जहां बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे ऐसे स्थानों पर लगाए जाएं, जहां से आने-जाने वाली सभी सड़कें स्पष्ट रूप से दिखाई दें।

    इसके अलावा, निर्माण स्थलों पर कार्यरत कर्मचारियों को अपने निकटवर्ती थाने के पेट्रोलिंग दल के संपर्क में रहने और अपने मोबाइल नंबर थाना में साझा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस और संवेदकों के बीच आपसी सहयोग से ही कार्यस्थलों पर सुरक्षा और शांति सुनिश्चित की जा सकती है।

    अंत में SP अमन कुमार ने सभी संवेदकों से अपील की कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें और निर्माण कार्य बाधित न हो।

    गढ़वा पुलिस की यह पहल जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और विकास कार्यों को निर्बाध रूप से पूरा कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।

    Also Read : झारखंड के 9 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    CCTV Camera Instructions Construction Site Safety Construction Site Security Contractors Meeting Crime Prevention Development Project Security Directions to Contractors Garhwa Garhwa administration Garhwa district Garhwa Police Garhwa Police Control Room Jharkhand news law and order Ongoing Construction Work Police-Contractor Coordination SP Aman Kumar SP Meeting SP अमन कुमार SP बैठक Superintendent of Police Garhwa अपराध रोकथाम कानून व्यवस्था गढ़वा गढ़वा जिला गढ़वा न्यूज गढ़वा पुलिस गढ़वा प्रशासन झारखंड समाचार ठेकेदार बैठक निर्माण कार्य सुरक्षा निर्माण स्थल सुरक्षा निर्माणाधीन कार्य पुलिस अधीक्षक अमन कुमार पुलिस-संवेदक समन्वय विकास कार्य संवेदक बैठक सीसीटीवी कैमरा निर्देश सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवेतन कटौती और EPF गड़बड़ी के विरोध में 700 आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
    Next Article रांची में जल जमाव से लोग परेशान, उत्तम यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.