Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक अरेस्ट
    झारखंड

    किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक अरेस्ट

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले में पुलिस ने एक किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध देशी और विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत पोलडीह गांव की है, जहां पुलिस को इनपुट मिली थी कि पोलडीह स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर खुलेआम बेची जा रही है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई और एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने सशस्त्र बलों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

    जब्त शराब में शामिल हैं :

    छापेमारी के दौरान कुछ लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। जब दुकान की तलाशी ली गई तो एक कमरे से करीब 150 लीटर से अधिक देशी और विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब में टनाका देशी शराब की 30 पेटियां, बीयर और विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की कई बोतलें व शीशियां शामिल थीं। मौके से दुकान संचालक कुंदन कुमार सिंह उर्फ छोटन सिंह, पिता बृजमोहन सिंह, निवासी पोलडीह को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ हुसैनाबाद थाना में कांड संख्या 160/25 के तहत BNS की धारा 274/275 और झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    छापामारी दल में शामिल :

    इस छापेमारी टीम में थानेदार सोनु कुमार चौधरी, पु.अ.नि. नरवदेश्वर सिंह, पु.अ.नि. मुकेश कुमार सिंह, स.अ.नि. टुनटुन कुमार और सशस्त्र बलों के साथ चालक अखिलेश कुमार शामिल थे।

    Also Read : दो दर्जन गांवों का पटना से टूटा सीधा सड़क संपर्क… जानें कैसे

    Armed Forces arrested country-made liquor Crime news Excise Act foreign liquor grocery shop Hussainabad Police Station Illegal Liquor Illegal Trade Jharkhand police palamu Poldih village police action police input Raid अपराध समाचार अवैध कारोबार अवैध शराब उत्पाद अधिनियम किराना दुकान गिरफ्तार छापेमारी झारखंड पुलिस देशी शराब पलामू पुलिस इनपुट पुलिस कार्रवाई पोलडीह गांव विदेशी शराब सशस्त्र बल हुसैनाबाद थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो दर्जन गांवों का पटना से टूटा सीधा सड़क संपर्क… जानें कैसे
    Next Article दरभंगा में दिनदहाड़े डकैती, 10 लाख का माल लेकर पार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.