Giridih : गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड अंतर्गत भरकट्टा ओपी क्षेत्र के पूर्वी बलगो गांव में बीती देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय गुलेशा खातून के रूप में हुई है, जिसकी शादी तीन वर्ष पूर्व एनाउल अंसारी से हुई थी। दंपती का छह माह का एक बेटा भी है।
मायके पक्ष ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वाले बुलेट बाइक की मांग को लेकर गुलेशा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के पिता शकूर अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी कुछ समय से अपने मायके चिरुडीह में रह रही थी। गुरुवार को उसका पति एनाउल अंसारी उसे मायके से ससुराल लेकर गया था, जहां देर रात उसकी हत्या कर दी गई।
घटना के बाद पति समेत ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने जब घटना की जानकारी दी तो मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे, जहां गुलेशा का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर भरकट्टा ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ओपी प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका के पिता की ओर से दहेज हत्या का लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसके आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Also Read : जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
Also Read : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट, 28 जून को होगा बड़ा प्रदर्शन
Also Read : बिहार में हटाए जाएंगे सभी DCLR, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Also Read : चार दुकानों में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान
Also Read : कम हो रहे कोरोना के मामले, 7 हजार से घटकर 5608 पर पहुंचे सक्रिय केस