Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 3:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर की तान्या ने अमेरिका में रचा इतिहास, फुटबॉल टूर्नामेंट में दिलाई जीत…
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर की तान्या ने अमेरिका में रचा इतिहास, फुटबॉल टूर्नामेंट में दिलाई जीत…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को स्थित खड़ंगाझार की रहने वाली मंजू सिंह की नातिन तान्या सिंह ने अमेरिका में खेल के मैदान पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। तान्या कैलिफोर्निया की अंडर-14 बालिका फुटबॉल टीम की सदस्य और कप्तान हैं। हाल ही में उनकी टीम ने न्यूयॉर्क की मजबूत टीम को हराकर एक प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।

    सफेद जर्सी में खेलने वाली यह टीम अब अमेरिका में चर्चा का विषय बन गई है। तान्या के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें एक होनहार खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है।

    तान्या की दादी मंजू सिंह अभी भी जमशेदपुर के खड़ंगाझार में रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह हर मैच टीवी पर ध्यान से देखती हैं और तान्या की मेहनत और लगन पर गर्व महसूस करती हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि तान्या ने विदेश में जमशेदपुर का नाम रोशन किया है।

    तान्या की मां रचना सिंह भी खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट रही हैं। 1998 में वह गुलमोहर स्कूल की कॉमर्स टॉपर रहीं और बाद में पुणे के सिंबायोसिस कॉलेज से एमबीए करने के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गईं। स्कूल समय में वह फुटबॉल और कराटे की चैंपियन रह चुकी हैं। अब उनकी बेटी तान्या उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए खेल की दुनिया में अपनी पहचान बना रही है।

    मंजू सिंह ने बताया कि 1966 में वह खुद पटना से दिल्ली एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने गई थीं। वह फाइनल तक पहुंचीं लेकिन जीत नहीं सकीं। आज जब उनकी नातिन अमेरिका में फाइनल जीत रही है, तो उन्हें लगता है जैसे उनका अधूरा सपना अब पूरा हो गया है।

    तान्या की यह उपलब्धि सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे जमशेदपुर के लिए गर्व की बात है। यह उदाहरण है कि अगर किसी प्रतिभा को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो वह सीमाएं पार कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और शहर का नाम रोशन कर सकती है।

    Also read: भारी बारिश के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, 22 वर्षीय युवक की मौके पर मौ’त…

    jamshedpur Jamshedpur News jharkhand Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में बारिश का कहर, कहीं गिरा पेड़, तो कहीं करंट से गयी जान
    Next Article गढ़वा में शॉर्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आ’ग

    Related Posts

    जमशेदपुर

    दीपक से लगी आ’ग ने खाक कर दिया संतोष गैरेज

    September 17, 2025
    झारखंड

    मध्यस्थता से सुलझा 4 साल पुराना पारिवारिक विवाद, डालसा सचिव ने दी शुभकामनाएं

    September 17, 2025
    झारखंड

    नीमडीह में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    September 17, 2025
    Latest Posts

    दीपक से लगी आ’ग ने खाक कर दिया संतोष गैरेज

    September 17, 2025

    मध्यस्थता से सुलझा 4 साल पुराना पारिवारिक विवाद, डालसा सचिव ने दी शुभकामनाएं

    September 17, 2025

    नीमडीह में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    September 17, 2025

    PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर झारखंड में उत्साह, बाबूलाल ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

    September 17, 2025

    DSSSB में निकली 1180 असिस्टेंट टीचर की भर्ती, जानें पूरी जानकारी

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.