Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»तेजस्वी यादव का आरोप, कहा- CM नीतीश के बेटे को राजनीति में आने से रोकने की साजिश
    बिहार

    तेजस्वी यादव का आरोप, कहा- CM नीतीश के बेटे को राजनीति में आने से रोकने की साजिश

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी गलियारों में तहलका मचा दिया है। तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि निशांत कुमार को एक सुनियोजित साजिश के तहत राजनीति में आने से रोका जा रहा है और इस षड्यंत्र में CM के करीबी नेता और तथाकथित “भुजा पार्टी” के प्रभावशाली लोग शामिल हैं।

    तेजस्वी ने कहा…

    मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा, “CM नीतीश कुमार के आसपास कुछ लोग हैं, जो खुद को ‘भुजा पार्टी’ से जोड़ते हैं। ये लोग नहीं चाहते कि निशांत कुमार राजनीति में आएं। निशांत की राजनीति में आने की इच्छा है, लेकिन उन्हें योजनाबद्ध तरीके से रोका जा रहा है। ये वही लोग हैं जो CM की उम्र और अनुभव का फायदा उठाकर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करना चाहते हैं।”

    तेजस्वी ने आगे कहा, “ये लोग खुद को नीतीश जी का सबसे बड़ा हितैषी बताते हैं, लेकिन असल में उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। इनका मकसद सिर्फ अपनी सत्ता बचाए रखना है। अगर निशांत कुमार राजनीति में आना चाहते हैं, तो किसी को उन्हें रोकने का अधिकार नहीं है। लोकतंत्र में हर किसी को अपनी भूमिका तय करने का हक है। जनता को यह जानना चाहिए कि कौन लोग CM के परिवार का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं।”

    निशांत कुमार और राजनीति की चर्चा

    हालांकि निशांत कुमार अब तक सक्रिय राजनीति से दूर रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में उनके राजनीति में प्रवेश की अटकलें तेज रही हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के कुछ नेताओं ने भी समय-समय पर निशांत को राजनीति में लाने की वकालत की है। हाल ही में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा था कि अगर निशांत राजनीति में नहीं आए, तो जेडीयू का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

    फिलहाल बिहार की जनता और राजनीतिक गलियारों में इस बयान की गूंज सुनाई दे रही है। सभी की नजर इस बात पर है कि नीतीश कुमार या जेडीयू इस आरोप का जवाब कैसे देती है।

    Also Read : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 13 वर्षीय किशोरी रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार

    Bhuja Party Bihar Politics CM's close aides conspiracy Leader of Opposition Nishant Kumar Nitish kumar political conspiracy political interference Political Statement Political Stir Rashtriya Janata Dal Rjd Tejashwi Yadav तेजस्वी यादव निशांत कुमार नीतीश कुमार नेता प्रतिपक्ष बिहार राजनीति भुजा पार्टी मुख्यमंत्री के करीबी राजनीति में हस्तक्षेप राजनीतिक बयान राजनीतिक षड्यंत्र राष्ट्रीय जनता दल साजिश सियासी हलचल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 13 वर्षीय किशोरी रेस्क्यू, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article पटना में नये SSP कार्तिकेय के शर्मा कल संभालेंगे पदभार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.