Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से
    खेल-सिनेमा

    बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टूर्नामेंट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज यानी बुधवार से शुरू हो रहा है। यह आयोजन पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में होगा। आज से लेकर यह प्रतियोगिता 22 जून तक चलेगी, जिसमें बिहार के 17 जिलों से 250 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बिहार में टेबल टेनिस को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर ले जानें में मदद करना।

    पांच खिलाड़ियों का चयन स्टेट टीम के लिए होगा

    इस टूर्नामेंट के माध्यम से बिहार राज्य टेबल टेनिस टीम के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण ने मीडिया को बताया कि साल में चार स्टेट रैंकिंग और एक बिहार स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इन पांच प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के अंकों के आधार पर शीर्ष पांच खिलाड़ियों का चयन बिहार राज्य टेबल टेनिस टीम के लिए होगा, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    ये होंगे मुख्य अतिथि

    प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में टेबल टेनिस के दिग्गज और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित शरद कमल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सरकार और खेल प्राधिकरण द्वारा की गई है।

    इन-इन जिलों से होंगे खिलाड़ी

    इस टूर्नामेंट में अररिया, सहरसा, गया, दरभंगा, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर, पूर्णिया, मधेपुरा, भागलपुर, नालंदा, सुपौल, सारण, भोजपुर और पटना के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

    Also Read : झारखंड में मानसून की पहली जोरदार दस्तक, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    17 districts 17 जिले 250 players 250 खिलाड़ी Bihar Bihar sports First Bihar State Ranking Tournament indoor stadium June 2025 national platform Patliputra Sports Complex players sports competition sports development sports event Sports news sports organization Table Tennis table tennis Bihar Table Tennis Tournament young talent इंडोर स्टेडियम खिलाड़ी खेल आयोजन खेल प्रतियोगिता खेल विकास खेल समाचार जून 2025 टेबल टेनिस टेबल टेनिस टूर्नामेंट टेबल टेनिस बिहार पाटलिपुत्र खेल परिसर फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट बिहार बिहार खेल युवा प्रतिभा राष्ट्रीय मंच स्पोर्ट्स इवेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गो’ली मा’रकर ह’त्या
    Next Article झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.