Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारतीय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में भारतीय सेना के आला अधिकारियों का फर्जी मुहर बनाकर खेला करने के इल्जाम में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम सर्वेश कुमार सिंह और आशीष दास बताये गये। करीब 43 साल का सर्वेश कुमार मूल रूप से बिहार के भभुआ के रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल वह रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के चाय बगान में रहता है। इसी इलाके में मिलिट्री हॉस्पीटल परिसर में राठौर जनरल स्टोर नाम का एक संस्थान चलाता है। वहीं, 47 साल का आशीष दास रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लोअर पीपी कम्पाउंड में रहता है। आशीष दास का दास साउंड नाम का एक दुकान है। यहां वह रबर स्टांप भी बनाने का काम करता है। इन लोगों के पास से सेना के विभिन्न पदाधिकारी के नाम से बना हुआ रबर स्टाम्प, प्रीइंक्ड फ्लैश स्टांप, मोबाइल फोन, सादा कागज पर मुहर बनाने का नमुना, दुकानदार को स्टांप मुहर बनाने के लिए दिया गया वाट्सअप का स्क्रीन शॉट और कम्प्यूटर का सीपीयू जब्त किया गया है। ये लोग रांची में बड़ा फर्जीवाड़ा करने की फिराक में थे। इस बाता का खुलासा आज यानी सोमवार को DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया।

    SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि इंफॉर्मेशन मिली थी कि मिलिट्री हॉस्पीटल नामकुम में भारतीय सेना के आला अधिकारियों के स्टांप बनाकर बड़ा खेला किया जा रहा है। यह खेला राठौर जनरल स्टोर में किया जा रहा है। मिली इंफॉर्मेशन पर DSP अमर कुमार पांडेय की देखरेख में तुरंत एक टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और राठौर जनरल स्टोर के मालिक सर्वेश कुमार सिंह को उठा लिया। वहीं, दुकान से 17 रबर स्टांप और प्रीइंक्ड फ्लैश स्टांप मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। सर्वेश कुमार सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने आशीष दास को भी कस्टडी में ले लिया। गिरफ्तार संदेही गुनहगारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में सर्वेश ने बताया कि गुजरे चार साल से वह स्टांप बनाने का काम कर रहा है। सेना के ही एक शख्स ने स्टांप बनाने के ऑर्डर दिये थे। SSP ने बताया कि दोनों के पास से सेना की ओर से किसी भी तरह का ऑथराइजेश लेटर नहीं मिला है। इन लोगों को स्टांप बनाने का ऑर्डर किसने दिया और उसके पीछे क्या मकसद है, पुलिस इश बात का पता लगाने में जुट गयी है।

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट… DIG सह रांची SSP क्या बोल गये… देखिये pic.twitter.com/Df9RXMCF9h

    — Johar Live (@joharliveonweb) June 16, 2025

    Also Read : पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    Gang making fake seal of Indian Army busted two arrested दो अरेस्ट भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार
    Next Article व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    Related Posts

    जमशेदपुर

    झारखंड के दो मजदूरों की मौत, विधायक जयराम महतो ने सरकार पर साधा निशाना

    June 17, 2025
    झारखंड

    बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त, एक घायल

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल जब्त

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड के दो मजदूरों की मौत, विधायक जयराम महतो ने सरकार पर साधा निशाना

    June 17, 2025

    बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त, एक घायल

    June 17, 2025

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल जब्त

    June 17, 2025

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.