Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश
    झारखंड

    जमीन घोटाला : चार रजिस्ट्री अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई का आदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : धनबाद में जमीन घोटाले से जुड़े मामले में अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। रजिस्ट्री ऑफिस में भ्रष्टाचार के मामलों में चार अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इन अधिकारियों पर निबंधन के दौरान दस्तावेजों की सही तरीके से जांच नहीं करने और नियमों की अनदेखी के आरोप लगे हैं।

    इन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई :

    1. संतोष कुमार जो की सहायक निबंधक महानिरीक्षक-1 (मुख्यालय), वर्तमान में प्रोजेक्ट भवन, रांची में पदस्थापित हैं पर धनबाद में अवर निबंधक रहते हुए कई गड़बड़ियों के आरोप हैं। इनपर आरोप है कि इनके द्वारा दस्तावेजों की विधिवत जांच नहीं की गई, भूमि विवरण का सत्यापन भी लापरवाही से किया गया। इस मामले में उपायुक्त धनबाद ने 12 जुलाई 2023 को कार्रवाई की अनुशंसा की थी।
    2. श्वेता कुमारी जो वर्तमान में उप निबंधन महानिरीक्षक, भू-राजस्व विभाग, मुख्यालय में पदस्थापित हैं पर तत्कालीन जिला अवर निबंधक धनबाद के रूप में कार्यकाल के दौरान गंभीर आरोप लगे। इनपर भूमि दस्तावेजों का सही तरीके से सत्यापन नहीं किये जाने और नियमों की अनदेखी करने का आरोप है।
    3. सुजित कुमार जो वर्तमान में कोल्हान प्रमंडल चाईबासा में निबंधन कार्यालयों के निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं पर गोंविदपुर, धनबाद में अवर निबंधक रहते हुए लापरवाही बरतने का आरोप है। डीसी धनबाद की रिपोर्ट के आधार पर इनके खिलाफ भी कार्रवाई तय है।
    4. मिहिर कुमार जो तत्कालीन जिला अवर निबंधक, गोविंदपुर, धनबाद के पद पर कार्यरत है। इन पर भी गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

    जांच अधिकारी नियुक्त :

    सरकार ने इन सभी मामलों की जांच के लिए रिटायर्ड आईएएस अधिकारी इकबाल आलम अंसारी को विभागीय जांच पदाधिकारी नियुक्त किया है। धनबाद के अपर समाहर्ता को प्रस्तुतिकरण पदाधिकारी बनाया गया है।

    भूमि रजिस्ट्री घोटाले में शामिल अधिकारियों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। दस्तावेजों की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन जैसे गंभीर मामलों में अब जवाबदेही तय की जाएगी।

    Also Read : बिहार का यह जू बनेगा देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र

    Action Against Officers Corruption departmental action Dhanbad Dhanbad Scam Document Verification Government Crackdown Inquiry Officer Jharkhand Government land fraud Land Revenue Department Land Scam Mihir Kumar registration office Registration Scam Registry Office Registry Scam Santosh Kumar Shweta Kumari Sujit Kumar अफसरों पर कार्रवाई जमीन घोटाला जांच अधिकारी झारखंड सरकार दस्तावेज़ जांच धनबाद धनबाद घोटाला निबंधन कार्यालय निबंधन घोटाला भू-राजस्व विभाग भूमि घोटाला भ्रष्टाचार मिहिर कुमार रजिस्ट्री ऑफिस रजिस्ट्री घोटाला विभागीय कार्रवाई श्वेता कुमारी संतोष कुमार सरकारी सख्ती सुजित कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो चरणों में होगी जातीय जनगणना, अधिसूचना जारी
    Next Article हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट बीच रास्ते से वापस लौटी

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    झारखंड

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-3: संसद के बाद मुंबई में 166 और पहलगाम में 26 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले लश्कर-ए-तैयबा के झारखंड में 6 संदिग्ध, जानिये कौन क्या कर रहा है

    October 29, 2026

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.