Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना का विकराल रूप-अगस्त महीने के 8 दिनों में मिले केसों ने तोड़ डाले दुनिया के सारे रिकॉर्ड
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना का विकराल रूप-अगस्त महीने के 8 दिनों में मिले केसों ने तोड़ डाले दुनिया के सारे रिकॉर्ड

    Team JoharBy Team JoharAugust 9, 2020Updated:August 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली: भारत अगस्त में दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने सरकार से साथ-साथ देशवासियों की भी चिंता बढ़ा दी है। पिछले 9 दिनों से लगातार 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को पहली बार 60 हजार से ज्यादा मामले सामने आए और 926 मरीजों की मौत हुई। एक दिन में महामारी से होने वाला ये अब तक का सबसे ज़्यादा नुकसान है। देश में अभी कोरोना के मामलों की कुल संख्या 20 लाख 27 हजार से ज्यादा हैं। आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के महीने में भारत में सबसे ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में भारत ने अमेरिका और ब्राजील को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि मौत के मामले में अब भी भारत तीसरे नंबर पर ही है।

    भारत में अगस्त के पहले छह दिनों में 3,28,903 नए कोरोनावायरस मामलों की सूचना मिली। अमेरिका में यही आंकड़ा 3,26,111 और ब्राजील में 2,51,264 था। भारत में अगस्त के चार दिनों में आए मामले दुनिया में सबसे ज़्यादा दर्ज किए गए। 2, 3, 5 और 6 अगस्त को भारत में सामने आए कोरोना के मामले दुनिया के सबसे ज़्यादा दैनिक मामले थे। गुरुवार को भारत ने 20 लाख का आंकड़ा पार किया। भारते में ये आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है। भारत में संक्रमण की वृद्धि दर 3.1% है जो अमेरिका और ब्राज़ील से अधिक है। हालांकि मौत के आंकड़े की बात करें तो अमेरिका और ब्राजील भारत से आगे हैं ब्राजील और अमेरिका दोनों ने अगस्त में अब तक कोरोना से होने वाली 6,000 से अधिक मौतें दर्ज की हैं जबकि भारत का आंकड़ा 5,075 ही रहा।

    शुक्रवार को महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश ने 10,000 मामले दर्ज किए। कम से कम पांच राज्यों ने एक दिन में सबसे ज़्यादा सामने आने वाले मामले दर्ज किए जाने की सूचना दी। बिहार में 3,646 नए मामले, तेलंगाना में 2,207, ओडिशा में 1,833, पंजाब  में 1,063 और मणिपुर  में  249 मामले दर्ज किए गए। लगातार तीसरे दिन महाराष्ट्र में 10 हज़ार मामले दर्ज किए गए और 300 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 10,483 नए कोविड -19 मामलों और 300 मौतों की सूचना मिली। जिससे  कुल मामलों की संख्या 4,90,262 तक पहुंच गई। जो 5 लाख के बहुत करीब है। जबकि मौतों की संख्या 17,092 है।

    राज्य में बढ़ रहे मामलों में मुंबई की 8.2%  की हिस्सेदारी है, शहर में दूसरे दिन 1,000 से कम 862 मामले सामने आए। जो पिछले दस दिनों में सबसे कम हैं। आंध्रप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से होने वाली 89 मौतें दर्ज गईं जो राज्य में एक दिन में होने वाली सबसे ज़्यादा मौते हैं। आंध्रप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के मामलों की संख्या 10,171 हो गई। जिसने इसे देश का तीसरा सबसे ज़्यादा कोरोना प्रभावी राज्य बना दिया है। आंध्रप्रदेश में कुल मामलों की संख्या 2,06,960 है जो तमिलनाडु और महाराष्ट्र से कम है।आंध्रप्रदेश में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ कर 1,842 हो गया है।  राज्य ने अपना पहला मामला 12 मार्च को दर्ज किया था जिसके बाद 27 जुलाई को ये आंकड़ा 1 लाख पार कर गया, इसके बाद अगले 11 दिनें में राज्य में 1 लाख नए मामले देखे गए।

    coronavirus cases covid 19 india Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआदित्य कुमार आनंद ने नए उपायुक्त के रूप में लिया प्रभार
    Next Article विश्व के चौथे सबसे रईस शख्स बने मुकेश अंबानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाला : SIT की जांच में खुलासा- होमगार्ड का जवान लेता था 10% कमीशन

    June 26, 2026

    नशे के सौदगरों को रांची पुलिस की तीखी चोट

    June 26, 2026

    झारखंड : हर घर पहुंचेगी पोलियो की खुराक, शुरू होगा विशेष अभियान

    June 25, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.