Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»देह व्यापार के आरोप में गढ़वा का ये होटल सील, SDM के निर्देश पर हुई कार्रवाई
    क्राइम

    देह व्यापार के आरोप में गढ़वा का ये होटल सील, SDM के निर्देश पर हुई कार्रवाई

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 4, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा के वीरेंद्र तिवारी मार्ग स्थित जय श्री पैलेस (मैरिज हॉल) को बुधवार को SDM संजय कुमार के निर्देश पर सील कर दिया गया। यह कार्रवाई दो दिन पहले होटल में देह व्यापार की गतिविधियों (अनैतिक कार्यों) की पुष्टि के बाद की गई है।

    क्या है मामला?

    दो दिन पहले गढ़वा पुलिस ने होटल में छापेमारी की थी, जहां देह व्यापार की गतिविधियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने गढ़वा थाना कांड संख्या 249/2025 के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में स्थानीय लोगों ने SDM से होटल को सील करने की मांग की थी। जिसके बाद बुधवार को होटल परिसर का पुनः निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई संदिग्ध गतिविधियां फिर सामने आईं। SDM ने मामले की आगे जांच के आदेश दिए । इसके बाद BDO कुमार नरेंद्र नारायण, CO सफी आलम, थाना प्रभारी बृज कुमार और नगर परिषद के अधिकारी समेत टीम ने होटल को सील कर दिया।

    परिसर के एक अन्य हिस्से में नकली सामान का शक

    सीलिंग के दौरान होटल के एक अन्य हिस्से में एक महिला किराएदार के कमरे के बाहर डुप्लीकेट पैकिंग सामग्री और कच्चे माल पाए गए। पूछताछ के बाद उस कमरे को भी एहतियातन सील कर दिया गया है। जांच के लिए अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं।

    अन्य होटलों पर भी होगी कार्रवाई

    SDM संजय कुमार ने अन्य होटल संचालकों को चेतावनी दी है कि वे नगर परिषद और पर्यटन विभाग से पंजीकरण कराएं। साथ ही, होटल परिसर में CCTV कैमरे, स्टोरेज और आगंतुकों की ID सहित पूरी जानकारी रखना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले होटलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    इस कार्रवाई में SDM संजय कुमार, SDPO नीरज कुमार, प्रशिक्षु DSP चिरंजीवी मंडल और गढ़वा थाना पुलिस बल शामिल थे।

    Also Read : बर्थडे पार्टी के दौरान लहरा रहा था हथियार, 15 गिरफ्तार

    Also Read : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स में Admission के लिए नया शेड्यूल जारी

    administrative action Garhwa Garhwa News Garhwa Police hotel inspection hotel sealing action immoral activities Jai Shri Palace Jharkhand administration. law and order marriage hall sealed Police raid SDM Sanjay Kumar SDM संजय कुमार sex racket case Virendra Tiwari Marg अनैतिक कार्य कानून व्यवस्था गढ़वा गढ़वा पुलिस गढ़वा समाचार जय श्री पैलेस झारखंड प्रशासन देह व्यापार मामला पुलिस छापेमारी प्रशासनिक कार्रवाई मैरिज हॉल सील वीरेंद्र तिवारी मार्ग होटल निरीक्षण होटल सील कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा DC ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    Next Article JUVNL में एरियर घोटाले का खुलासा, मजदूरों का करोड़ों रुपये बकाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.