Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 May, 2026 ♦ 8:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीआईजी ने पकड़ी रांची पुलिस के थानेदारों से लेकर सिटी एसपी के रिपोर्ट में गलती, जानिये पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    डीआईजी ने पकड़ी रांची पुलिस के थानेदारों से लेकर सिटी एसपी के रिपोर्ट में गलती, जानिये पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। बाइकर्स गैंग के द्वारा चेन, मोबाइल, पर्स की स्नेचिंग की वारदातों को रोकने और संबंधित मामलों की समीक्षा डीआईजी रांची अमोल वेणुकान्त होमकर ने की। इस दौरान रांची के सिटी एसपी, डीएसपी स्तर के अधिकारियों और शहर के थानेदारों से ऐसी घटनाओं के संबंध में प्रतिवेदन(रिपोर्ट) की मांग की गई थी।

    राज्य पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि स्नेचिंग के मामलों की समीक्षा के दौरान रांची के सिटी एसपी, सिटी, कोतवाली, हटिया और सदर के डीएसपी व थानेदारों के द्वारा जो प्रतिवेदन दिए गए हैं, उसमें अलग अलग है। डीएसपी स्तर के अधिकारियों को अपने अपने इलाके के एजेंडा के आधार पर प्रतिवेदन देना था, लेकिन डीएसपी स्तर के अधिकारियों के प्रतिवेदन एजेंडा के बिंदुओं के अनुरूप नहीं था। सात दिनों के भीतर विशेष अभियान चलाने का आदेश भी डीआईजी ने रांची पुलिस को दिया है।

    कब कब और कैसे हो रहा अपराध, जुआ अड्डा मिलने पर थानेदारों पर कार्रवाई

    आला अधिकारियों को भेजे गए समीक्षा रिपोर्ट में जिक्र है कि स्नेचिंग की घटनाओं को सुबह पांच से छह, दोपहर के दो से चार बजे व रात आठ से नौ बजे के बीच सर्वाधिक अंजाम दिया जा रहा है। अपराधी पल्सर, अपाची, हॉरनेट, केटीएम, यामहा आर1-5 बाइक का सर्वाधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। डीएसपी व थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वह नए सिरे से अपराध के हॉट स्पॉट को चिन्हित करें।

    थानेदारो को आदेश दिया गया है कि वह अपने अपने इलाके में जुआ के अड्डों, मटका के ठिकानों को अविलंब बंद करवाएं। सिटी एसपी को निर्देश दिया गया है कि वह शहर के इलाके में संबंधित अड्डे पर कार्रवाई करें, छापेमारी कर संबंधित इलाके के थानेदार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए एसएसपी के जरिए प्रतिवेदन भी भेजें।

    तीन दिनों के भीतर शत प्रतिशत अपराधियों का सत्यापन

    डीआईजी ने जिलें के थानेदारों, डीएसपी को निर्देश दिया है कि वह तीन दिनों के भीतर वैसे सारे अपराधकर्मियों को सत्यापित करें, जो बीते दो साल में ऐसे मामलों में पकड़े गए हैं। ऐसे अपराधकर्मियों की गतिविधि की रिपोर्ट भी एसएसपी के जरिए डीआईजी ने मांगी है।

    तीन अलग अलग टीमें बनी, कौन सी टीम क्या काम करेगी टीम एक- यशोधरा, साइबर सेल डीएसपी

    यह टीम तीन माह में दर्ज स्नेचिंग के सारे कांड के खुलासे के लिए तकनीकी विश्लेषण करेगी। सभी डीएसपी को निर्देश दिया गया है कि वह अपने अपने इलाके के घटनास्थल, अभियुक्तों के आने जाने के संभावित रास्तों, अपराध शैली की जानकारी साइबर सेल को दे।

    • टी दो – अमित कुमार, सिटी डीएसपी रांची
    • सिटी डीएसपी के अधीन बनी टीम घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी फूटेज की जांच करेंगी।
    • सीटीवी से मिले सुराग के आधार पर जांच में टीम मदद करेगी।

    टीम तीन- प्रभात रंजन बरवार, हटिया डीएसपी


    हटिया डीएसपी को जिम्मेदारी दी गई है कि वह कोरेक्स, डेड्राइड, व ड्रग्स की बिक्री करने वाले दुकानों को चिन्हित कर कार्रवाई करेंगे। स्नेचिंग के घटनाओं में नशे का सेवन करने वाले युवाओं की भूमिका सामने आती है।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रिनित कौर के 23 लाख की ठगी, एटीएम की जानकारी लेकर निकाले पैसे
    Next Article डीजीपी ने मॉब लिंचिंग मामलों के दिये सख्त निर्देश, एक माह के अंदर पूरा करें अनुसंधान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    झारखंड

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026
    Latest Posts

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    गाड़ी ट्रांसफर से लेकर डुप्लीकेट RC तक, अब सबकुछ ऑनलाइन, डीटीओ की नई सुविधा शुरू

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.