Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jun, 2026 ♦ 2:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में कल इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी… जानें आज का वेदर अपडेट
    झारखंड

    झारखंड में कल इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी… जानें आज का वेदर अपडेट

    Team JoharBy Team JoharMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य भर में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. राजधानी रांची समेत लगभग सभी जिलों में दोपहर बाद आसमान में बादल छा रहे हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से राहत मिली है. हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है. मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राजधानी में तापमान में 5.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. आज 28 मई को रांची में अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं, 29 मई को अधिकतम तापमान और गिरकर 28 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है.

    भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक झारखंड में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है. विभाग ने 29 मई को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और चाईबासा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है. 30 मई को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विभाग ने वज्रपात की भी आशंका जताई है और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

    बंगाल की खाड़ी में बने दबाव का असर

    बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर 29 मई तक राज्य में दिखाई देगा. इस दौरान तेज बारिश, आंधी और तूफान की गतिविधियां बनी रहेंगी. हवाओं की गति 30-40 किमी/घंटा तक रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अत्यावश्यक कार्यों के अलावा घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

    झारखंड में प्री-मॉनसून की दस्तक ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी है. आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और भी ठंडा व सुहावना बना रह सकता है, लेकिन भारी बारिश और वज्रपात को देखते हुए सतर्कता बरतना जरूरी है.

    Also Read : रांची में चेन छिनतई मामले में दो अरेस्ट, गलाया हुआ सोना बरामद

    intermittent rain Jharkhand rain Jharkhand Weather News pre-monsoon activities Ranchi rainfall Ranchi temperature Ranchi weather Ranchi weather forecast relief from heat temperature drop weather department weather update गर्मी से राहत झारखंड बारिश झारखंड मौसम समाचार तापमान में गिरावट प्री-मॉनसून गतिविधियां मौसम अपडेट मौसम विभाग रांची तापमान रांची बारिश रांची मौसम रांची मौसम पूर्वानुमान रुक-रुक कर बारिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में चेन छिनतई मामले में दो अरेस्ट, गलाया हुआ सोना बरामद
    Next Article नक्सलियों ने डेढ़ टन विस्फोटक से लदे ट्रक को लूटा, झारखंड-ओडिशा पुलिस हाई अलर्ट पर

    Related Posts

    गोड्डा

    गोड्डा में ब्राउन शुगर का काला कारोबार बेनकाब, तीन तस्कर गिरफ्तार

    June 2, 2026
    गुमला

    मजदूरी नहीं मिलने पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, एचआर मैनेजर से की मारपीट

    June 2, 2026
    चाईबासा

    आपसी विवाद में महिला की गला रेतकर ह’त्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Latest Posts

    गोड्डा में ब्राउन शुगर का काला कारोबार बेनकाब, तीन तस्कर गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मजदूरी नहीं मिलने पर फूटा मजदूरों का गुस्सा, एचआर मैनेजर से की मारपीट

    June 2, 2026

    आपसी विवाद में महिला की गला रेतकर ह’त्या, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    20 चोरी की बाइक, 2 शातिर चोर और 30 लाख का खेल… चाईबासा पुलिस ने ऐसे खोला पूरा राज

    June 2, 2026

    महुआ शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, थाने पहुंचकर किया प्रदर्शन

    June 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.