Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»गुलवीर सिंह ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में रचा इतिहास
    खेल-सिनेमा

    गुलवीर सिंह ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में रचा इतिहास

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गुलवीर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : भारत के धावक गुलवीर सिंह ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. उन्होंने 28:38.63 मिनट में रेस पूरी करते हुए भारत को इस प्रतियोगिता का पहला स्वर्ण पदक दिलाया. यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय एथलीट हैं. उनसे पहले हरिश्चंद्र (1975) और जी लक्ष्मणन (2017) ने यह गौरव हासिल किया था.

    हरियाणा के सिरसा जिले से ताल्लुक रखने वाले 26 वर्षीय गुलवीर ने पूरी रेस के दौरान बेहतरीन रणनीति दिखाई और अंतिम लैप में स्पीड बढ़ाकर बहरीन के अल्बर्ट किबिची रोप को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया. यह जीत न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि देश के एथलेटिक्स इतिहास में भी एक खास उपलब्धि के तौर पर दर्ज हो गई है.

    गुलवीर के नाम पहले से ही भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है और उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. 2022 के एशियाई खेलों में उन्होंने 10000 मीटर में कांस्य पदक जीता था, वहीं 2023 की एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप (बैंकॉक) में उन्होंने 10000 मीटर में एक और कांस्य अपने नाम किया. उसी साल वह 5000 मीटर दौड़ में भी कांस्य पदक जीतने में सफल रहे थे.

    हाल ही में अमेरिका में आयोजित बोस्टन यूनिवर्सिटी टेरियर डीएमआर चैलेंज में उन्होंने 5000 मीटर में 12:59.77 मिनट का शानदार समय दर्ज किया था, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. वह इस रेस में ओलंपिक चैंपियन कोल होकर और उनके साथी कूपर टेरे से थोड़े ही अंतर से पीछे रहे.

    Also Read : भारत में बढ़े COVID-19 के मामले, एक्टिव केस की संख्या पहुंची 1009

    10000 meters race 10000 मीटर दौड़ Asian Athletics Championship 2025 Athletics G Lakshmanan gold medal gold medalist Gulveer Singh Harishchandra History India Indian athlete running competition sports India Sports news इतिहास एथलेटिक्स एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 खेल समाचार गुलवीर सिंह गोल्ड मेडल जी लक्ष्मणन दौड़ प्रतियोगिता भारत भारतीय एथलीट स्पोर्ट्स इंडिया स्वर्ण पदक हरिश्चंद्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकंचन सिंह ने संभाला सिमडेगा DC का पदभार, अजय कुमार सिंह से लिया चार्ज
    Next Article CM हेमंत सोरेन ने मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्रों को दी बधाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.