Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिरमटोली रैंप विवाद : प्रधान सचिव सुनील कुमार समेत तीन अधिकारी दिल्ली तलब, समन जारी
    झारखंड

    सिरमटोली रैंप विवाद : प्रधान सचिव सुनील कुमार समेत तीन अधिकारी दिल्ली तलब, समन जारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 25, 2025Updated:May 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सिरमटोली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर के रैंप निर्माण को लेकर उपजे विवाद पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने नगर विकास विभाग सह पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और नगर निगम के प्रशासक संदीप सिंह को समन जारी किया है।आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी अधिकारी 29 मई 2025 (गुरुवार) दोपहर 2 बजे नई दिल्ली स्थित एनसीएसटी कार्यालय में उपस्थित हों।

    दरअसल, केंद्रीय सरना समिति और चडरी सरना समिति की ओर से 4 मई को आयोग की सदस्य डा. आशा लकड़ा को शिकायत दी गई थी कि फ्लाईओवर का रैंप निर्माण सिरमटोली स्थित सरना स्थल को नुकसान पहुंचा रहा है और इसकी सुरक्षा को खतरा है।

    इसके बाद आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव को 13 मई को बैठक करने का निर्देश दिया था, लेकिन यह बैठक नहीं हो सकी। इसके बदले 15 मई को आर्यभट्ट सभागार, रांची में आदिवासी समाज के बुद्धिजीवियों और आइटीडीए के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

    बैठक में कहा गया कि ई-टेंडर पोर्टल पर फ्लाईओवर का डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) उपलब्ध नहीं है और न ही सरना स्थल की स्थिति का मूल्यांकन किया गया है। वर्ष 2020 में भी राज्य सरकार ने पहले बने डीपीआर में खामियों की बात स्वीकार की थी।

    पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और सविता कच्छप ने आरोप लगाया कि फ्लाईओवर विरोध कर रहे आदिवासी समाज के लोगों पर गलत ढंग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। सरना स्थल आदिवासियों के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां सरहुल और करमा पूजा के समय हजारों लोग जुटते हैं।

    सामुदायिक प्रदर्शन, मानव श्रृंखला, धरना और काली पट्टी बांधकर विरोध के बावजूद आदिवासी समाज की बात नहीं सुनी गई। आयोग ने तीन दिनों के भीतर संबंधित दस्तावेज मांगे थे, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर अब अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

    Also Read : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के साहस और संकल्प की तस्वीर : PM मोदी

    29 May 2025 29 मई 2025 Delhi NCST Office Flyover Controversy Jharkhand news Manjunath Bhajantri National Commission for Scheduled Tribes NCST NCST Summon Ramp Dispute Ranchi Flyover ranchi news Road Construction Department Sandeep Singh Sarna site sarna sthal Sirmatoli Ranchi Sirmatoli-MECON Flyover Sunil Kumar tribal culture Tribal Protest Tribal Rights urban development department आदिवासी अधिकार. आदिवासी विरोध प्रदर्शन आदिवासी संस्कृति एनसीएसटी एनसीएसटी समन दिल्ली एनसीएसटी कार्यालय नगर विकास विभाग पथ निर्माण विभाग फ्लाईओवर विवाद मंजूनाथ भजंत्री रांची फ्लाईओवर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग रैंप विवाद संदीप सिंह सरना स्थल सिरमटोली रांची सिरमटोली-मेकन फ्लाईओवर सुनील कुमार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडुमरिया से पटना की यात्रा केवल साढ़े पांच घंटे में, शुरू हो रही नयी सेवा
    Next Article 10 राउंड फा’यरिंग मामले में गिरी गाज, आधा दर्जन पुलिसकर्मी Suspend

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.