Jamshedpur : जमशेदपुर में बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुटु इलाके में भीड़ ने बकरी चोरी के संदेह में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। यह घटना बीती देर रात की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार घायल युवकों को मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर है।
क्या है मामला?
घटना हरहरगुटु पेट्रोल पंप के पास की है। पिटाई का शिकार हुए युवकों की पहचान सन्नी यादव (निवासी कीताडीह) और चंदन मिश्रा (निवासी हरहरगुटु) के रूप में हुई है। चंदन मिश्रा के बयान के अनुसार, वह अपने दोस्त सन्नी के साथ टेंपो में महुलडीह गया था। लौटते वक्त सिगरेट खरीदने के लिए वे दोनों रुके, तभी एक युवक से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वे वहां से निकल गए, लेकिन कुछ ही देर बाद 8-10 गाड़ियों में सवार युवकों ने उनका पीछा किया।
इसी क्रम में हरहरगुटु मोड़ के पास उनका टेंपो पलट गया, जिसके बाद भीड़ ने उन्हें पकड़ लिया और बकरी चोरी का आरोप लगाकर लाठी व रॉड से पीटना शुरू कर दिया। चंदन ने बताया कि वे निर्दोष हैं।
पुलिस ने बचाया, अस्पताल में भर्ती
सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से बचाकर खासमहल अस्पताल पहुंचाया। जहां सन्नी यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Also Read : लालू यादव के खिलाफ ईडी के पूरक आरोप पत्र पर 3 जून को होगा फैसला
Also Read : कैंसर से जूझते टाटा स्टील के अधिकारी ने पत्नी और दो बेटियों संग की आत्मह’त्या, इलाके में मचा हड़कंप…
Also Read : अंचल निरीक्षक अजय मंडल 3 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Also Read : दिल्ली में 23 और गाजियाबाद में 4 नए कोरोना मामले आए सामने; अस्पतालों को अलर्ट रहने का निर्देश
Also Read : इंग्लैंड दौरे में कौन-कौन होगा शामिल, आज तय करेगा BCCI
Also Read : अब इस बॉर्डर पर घुसपैठ कर रहे थे पाकिस्तानी, BSF ने मा’र गिराया