Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»शादी के 5 दिन बाद ही इस हाल में मिली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बॉ’डी…जानें मामला
    क्राइम

    शादी के 5 दिन बाद ही इस हाल में मिली सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बॉ’डी…जानें मामला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2025Updated:May 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शादी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दिल्ली में काम करने वाली एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव शादी के महज पांच दिन बाद उसके झारखंड के पलामू स्थित ससुराल में फंदे से लटका मिला है। मृतिका की पहचान ऋषिका सिन्हा उर्फ मीना के रूप में हुई है।

    ऋषिका की शादी महज पांच दिन पहले पलामू के नावाजयपुर थाना क्षेत्र में धंगरडीहा निवासी अनुज कुमार सिन्हा के साथ हुई थी। ऋषिका का मायका पटना के आलमपुर में है। उनके पिता और परिजनों ने ऋषिका के पति और ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। इसे लेकर शुक्रवार को नावाजयपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    घटना की सूचना मिलते ही महेंद्र प्रसाद और घर के अन्य लोग पलामू पहुंचे। उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। FIR में ऋषिका के पति अनुज कुमार सिन्हा, उसके पिता अलख निरंजन प्रसाद, माता सरस्वती देवी, देवर अविनाश कुमार सिन्हा, अनूप कुमार सिन्हा, आनंद कुमार सिन्हा और अनुराग कुमार सिन्हा को नामजद किया गया है।

    दहेज के लिए शादी के पांचवे दिन ही मर्डर का आरोप

    ऋषिका के पिता महेंद्र प्रसाद ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि उनकी बेटी की शादी धंगरडीहा गांव निवासी अलख निरंजन प्रसाद के बेटे अनुज कुमार सिन्हा के साथ 17 मई को हुई थी। अनुज जबलपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सरकारी नौकरी में है, जबकि ऋषिका सिन्हा दिल्ली स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का जॉब करती थी। उन्हें शुक्रवार को ऋषिका के ससुराल वालों ने फोन पर सूचना दी कि गुरुवार की रात उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्हें बताया गया कि उसका शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया गया।

    मृतका का कहना है कि उन्होंने शादी के दौरान उपहार स्वरूप वर पक्ष को पांच लाख रुपए के सामान दिए थे। शादी के दूसरे दिन से ही अनुज और उसके घरवाले ऋषिका को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। वे लोग ऋषिका को ससुराल से मायके लाने की तैयारी ही कर रहे थे कि उन्हें उसकी मौत की सूचना दी गई। नावाजयपुर थाना के प्रभारी कमल किशोर पांडेय ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में सभी बिंदुओं पर तहकीकात कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

    Also Read : लालू यादव के खिलाफ ईडी के पूरक आरोप पत्र पर 3 जून को होगा फैसला

    Also Read :  कैंसर से जूझते टाटा स्टील के अधिकारी ने पत्नी और दो बेटियों संग की आत्मह’त्या, इलाके में मचा हड़कंप…

    Crime news death after marriage Death at In-laws' House Delhi dowry case Dowry Death Dowry Harassment jharkhand Jharkhand crime Nawajaypur police station palamu Palamu Breaking News Palamu Crime News Rishika Sinha Rishika Suicide Case software engineer Software Engineer Death suicide or murder Women Atrocity Women Safety आत्महत्या या हत्या ऋषिका सिन्हा ऋषिका सुसाइड केस झारखंड झारखंड क्राइम दहेज प्रताड़ना दहेज हत्या दिल्ली नावाजयपुर थाना पलामू पलामू क्राइम न्यूज पलामू ब्रेकिंग न्यूज़ महिला अत्याचार महिला सुरक्षा शादी के बाद मौत ससुराल में मौत सॉफ्टवेयर इंजीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिट्टी-बालू के विवाद में ताबड़तोड़ फा’यरिंग, एक ही परिवार के तीन लोगों की ह’त्या
    Next Article इंग्लैंड दौरे में कौन-कौन होगा शामिल, आज तय करेगा BCCI

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.