Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सेजल-सूरज के धराते ही खुला BS तस्करी का बड़ा राज, SSP क्या बोले… देखें वीडियो
    जोहार ब्रेकिंग

    सेजल-सूरज के धराते ही खुला BS तस्करी का बड़ा राज, SSP क्या बोले… देखें वीडियो

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 23, 2025Updated:May 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सेजल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में नशे का गंदा धंधा करने वालों को आज सबसे बड़ी चोट दी गयी है। नशे के सौदागरों के जानी दुश्मन माने जाने वाले तेज तर्रार पुलिस अधिकारी कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में गठित टीम ने एक युवती सहित चार धंधेबाजों को धर दबोचा है। वहीं, इनके पास से 113 ग्राम BS यानी ब्राउन शुगर जब्त किया है। इसके अलावा साढ़े चार लाख रुपये कैश भी बरामद किये गये हैं। सूरज कुमार और उसकी माशूका सेजल खान को कोतवाली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गाय है। वहीं, विशाल मित्तल और आरिफ इकबाल को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

    SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि इंफॉर्मेशन मिली थी कि एक लड़का रोहतास के सासाराम से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंचा है। वह कोतवाली थाना के पुरानी रांची के नूर नगर में पनाह लिये हुए है। इसके बाद सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में कोतलावी DSP प्रकाश सोय को आगे का टास्क सौंपा गया। पुलिस की टीम ने नूर नगर (खेत मोहल्ला) में सेजल खान के कमरे में रेड मारी। सेजल खान अहसन जुनैद के घर बतौर किरायेदार रहती है। यह रेड मकान मालिक अहसन जुनैद की मौजूदगी में की गयी। रेड के दरम्यान सेजल के कमरे में एक लड़का मिला। पूछने पर उसने अपना नाम सूरज कुमार बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 110 ग्राम BS यानी ब्राउन शुगर जब्त किया। कमरे को खंगालने पर सेजल खान और सूरज कुमार के बेड के नीचे छिपाकर रखे गये साढ़े चार लाख रुपये कैश बरामद किये गये। पुलिस ने उसे भी जब्त कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर सेजल ने अपनी जुबान खोली और बतायी कि सूरज कुमार उसका प्रेमी है। दोनों मिल कर लंबे समय से ब्राउन शुगर का धंधा करते हैं। सासाराम से माल लाकर रांची के अलग-अलग इलाकों में बेचते हैं।

    वहीं विशाल और आरिफ को सुखदेवनगर थाना पुलिस ने बिरला मैदान के पास से ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से तीन ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। साथ ही एक आईफोन, दो मोबाईल, एक यामहा कंपनी का बाइक बरामद किया गया है। इन लोगों ने भी कबूल किया कि ब्राउन शुगर बिहार के सासाराम से खरीद कर यहां लाकर बेचते हैं।

    Also Read : रांची में बस कंडक्टर गिरफ्तार, दो साल से था फरार

    As soon as Sejal and Suraj were caught SSP कबे बोले... देखें वीडियो the big secret of BS smuggling was revealed when did the SSP speak... watch the video सेजल-सूरज के धराते ही खुला BS तस्करी का बड़ा राज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचेपापुल में नो पार्किंग को लेकर दो टेंपो चालकों के बीच खूनी संघर्ष…
    Next Article 24 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.