Ranchi : झारखंड की जेलों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा गठित स्टेट ओवरसाइट कमेटी की समीक्षा बैठक में बताया गया कि झारखंड के विभिन्न जेलों में कुल 26 कैदी एचआईवी (HIV) संक्रमित पाए गए हैं। साल 2024-25 के दौरान कुल 37,702 कैदियों की एचआईवी जांच की गई, जिसमें 26 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा 11,957 कैदियों की सिफलिस जांच की गई, जिसमें 9 संक्रमित मिले। वहीं, 3 कैदी हेपेटाइटिस से भी संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमित कैदियों को पास के एआरटी केंद्र से जोड़कर इलाज दिया जा रहा है। यह जानकारी झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक अबु इमरान की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में दी गई।
टीबी की बात करें तो, राज्य की जेलों में 40,454 कैदियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 3,402 की स्पूटम जांच हुई और 37 कैदी टीबी पॉजिटिव मिले। इन्हें DOTS के जरिए इलाज मिल रहा है। बैठक में एआईजी जेल तुषार गुप्ता, उप सचिव दीपक कुमार साहू, समाज कल्याण विभाग की अनामिका और अन्य अधिकारी शामिल हुए।
Also Read : झारखंड के इन 3 रेलवे स्टेशनों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये PM मोदी ने किया उद्घाटन
Also Read : BPSC में ASO के इतने पदों पर निकली भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Also Read : जंगल से भटक कर काशिदा गांव पहुंचा हिरण, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
Also Read : जंगल से भटक कर काशिदा गांव पहुंचा हिरण, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू