Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 8:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»शातिर साइबर अपराधी मुस्ताक अंसारी से मिले 16 लाख 58 हजार कैश, गया जेल
    जामताड़ा

    शातिर साइबर अपराधी मुस्ताक अंसारी से मिले 16 लाख 58 हजार कैश, गया जेल

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara( Rajiv jha) : साइबर अपराध के कलंक को जामताड़ा जिले से मिटाने की ओर जिला साइबर पुलिस अग्रसर है। इसी क्रम में साइबर पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शातिर साइबर अपराधी मुख्तार अंसारी को 16 लाख 58 हजार कैश के साथ गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा एसपी एहतेशाम वकारीब ने बुधवार शाम को साइबर थाना में प्रेसवार्ता कर बताया। एसपी ने बताया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मोहालीडीह रोड किनारे नवनिर्मित मकान में कुछ साइबर अपराधी संगठित होकर साइबर अपराध कर रहे हैं इसकी गुप्त सूचना मिली।

    सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में अन्य पुलिस कर्मियों को शामिल करते हुए एक टीम गठित कर छापेमारी करवाया गया। इस छापेमारी में शातिर साइबर अपराधी मुख्तार अंसारी को साइबर क्राइम करते हुए रंगे हाथों दबोचा गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से 1658000 नगद, 6 मोबाइल और 5 सिम कार्ड बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि साइबर अपराधी गूगल में विभिन्न कॉमर्स कंपनियों ,ई पेमेंट कंपनियों, उपभोक्ता सामग्री कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर के रूप में अपना फर्जी मोबाइल नंबर डालकर उपभोक्ताओं का कॉल प्राप्त कर उनके आने वाले समस्याओं का निपटारा करने के नाम पर उनके मोबाइल पर क्विक सपोर्ट, एनी डैक्स, जैसे मोबाइल शेयरिंग एप डाउनलोड करवा कर उनके सारी बैंक की गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साइबर ठगी करता था। बताया की मुख्तार अंसारी पूर्व में भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुका है।

    जेल से निकलने के बाद दोबारा साइबर क्राइम की घटना को अंजाम दे रहा था। इनके विरुद्ध साइबर क्राइम थाना जामताड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत से जेल भेज दिया है। बताया की साइबर अपराधी मुख्तार अंसारी पश्चिम बंगाल, बिहार ,असम, महाराष्ट्र के लोगों को झांसी में लेकर साइबर ठगी करता था। पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है। एसपी कहा कि इस उपलब्धि में जो भी पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे उन्हें रिवॉर्ड दिया जाएगा।

    Also read: अब आधार और पैन कार्ड से नहीं चलेगा काम, नागरिकता साबित करने के लिए ये दो दस्तावेज़ होंगे मान्य…

    cyber crime Jamtara Jamtara News News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब आधार और पैन कार्ड से नहीं चलेगा काम, नागरिकता साबित करने के लिए ये दो दस्तावेज़ होंगे मान्य…
    Next Article पाकुड़ के इन दो गौशाला का जायजा लिया राजीव रंजन प्रसाद ने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेर-बदल… देखें लिस्ट

    July 8, 2025
    चतरा

    एक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पंजाब पहुंचाना था माल

    July 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    डाक पार्सल वैन से हो रही थी शराब की तस्करी, कैसे खुला राज… जानें

    July 8, 2025
    Latest Posts

    झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेर-बदल… देखें लिस्ट

    July 8, 2025

    एक करोड़ की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पंजाब पहुंचाना था माल

    July 8, 2025

    डाक पार्सल वैन से हो रही थी शराब की तस्करी, कैसे खुला राज… जानें

    July 8, 2025

    कल भारत बंद का एलान, झारखंड में बैंक, स्कूल और कॉलेज खुलेंगे या नहीं… जानें

    July 8, 2025

    सिकिदिरी जल विद्युत परियोजना की उपेक्षा से रोजाना करोड़ों का नुकसान, श्रमिक संघ ने मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.