Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में अब तक छह IAS खा चुके हैं जेल की हवा, चार तो रह चुकें हैं रांची के DC… जानें
    झारखंड

    झारखंड में अब तक छह IAS खा चुके हैं जेल की हवा, चार तो रह चुकें हैं रांची के DC… जानें

    Team JoharBy Team JoharMay 21, 2025Updated:May 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IAS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड राज्य गठन के बाद से अब तक भ्रष्टाचार के मामलों में छह IAS अधिकारियों को जेल भेजा जा चुका है, जिनमें से चार रांची जिले के पूर्व DC रह चुके हैं. ताजा मामला राज्य के वरिष्ठ IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे का है, जिन्हें शराब घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 20 मई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. यह पहली बार है जब राज्य एजेंसी ACB ने किसी सीनियर IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया है. विनय कुमार चौबे पूर्व में रांची के DC रह चुके हैं और उनके कार्यकाल के दौरान कई प्रशासनिक फैसले चर्चा में रहे. उनके अलावा, इससे पहले भी रांची से जुड़े कई वरिष्ठ IAS अधिकारी घोटालों में फंस चुके हैं.

    रांची के DC रह चुके चार अधिकारी जेल गए

    • सजल चक्रवर्ती: चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद जेल गए.
    • डॉ. प्रदीप कुमार: दवा घोटाले में सीबीआई ने भेजा जेल.
    • छवि रंजन: जमीन फर्जीवाड़े के दो मामलों में ईडी की कार्रवाई के बाद जेल भेजा गया, वर्तमान में जेल में ही हैं.
    • विनय कुमार चौबे: शराब घोटाले में ACB द्वारा गिरफ्तार, 20 मई को जेल भेजा गया.

    अन्य चर्चित मामले

    भ्रष्टाचार के आरोपों में IAS पूजा सिंघल और सियाराम प्रसाद सिन्हा भी जेल जा चुके हैं और वर्तमान में जमानत पर हैं. वहीं, जमीन घोटाले में एसएन वर्मा और सुधीर प्रसाद के खिलाफ भी ACB ने प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन उन्हें बाद में झारखंड हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी.

    चारा घोटाला : पांच IAS को मिली सजा

    बहुचर्चित चारा घोटाले में रांची स्थित CBI कोर्ट ने अब तक पांच IAS अधिकारियों को दोषी पाया है. इनमें शामिल हैं :

    • सजल चक्रवर्ती
    • महेश प्रसाद
    • के अरुणगम
    • फूल चंद्र सिंह
    • बेक जुलियस

    झारखंड में लगातार सामने आ रहे इन घोटालों और अधिकारियों की संलिप्तता ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आम जनता और पारदर्शिता की मांग करने वाले संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सिस्टम में सुधार की मांग की है.

    Also Read : अबूझमाड़ के EN’COUNTER में मा’रा गया डेढ़ करोड़ा का इनामी नक्सली बसवा राजू

    Acb administrative decisions Anti-Corruption Bureau Corruption Deputy Commissioner government scams IAS Officers IAS अधिकारी jail jharkhand Jharkhand administration. Liquor scam ranchi Ranchi DC senior IAS Vinay Kumar Choubey उपायुक्त जेल झारखंड झारखंड प्रशासन प्रशासनिक फैसले भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची रांची डीसी वरिष्ठ आईएएस विनय कुमार चौबे शराब घोटाला सरकारी घोटाले
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकान्स फिल्म फेस्टिवल में जाह्नवी कपूर का शानदार एंट्री, पिंक आउटफिट में बिखेरा जलवा
    Next Article बड़ी मछली को बचाने के लिए छोटी मछली को फंसाया जा रहा है : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.