Ranchi : आज यानी बुधवार को झारखंड में 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। रांची समेत राज्य के 17 जिलों में यह सिलेंडर 910.50 रुपए में मिल रहा है। जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के उपभोक्ताओं को सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। इन दोनों जिलों में 14.2 किलो का गैस सिलेंडर सिर्फ 892.50 रुपए में उपलब्ध है। वहीं, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) में यह सिलेंडर 902 रुपए में बिक रहा है। चतरा जिले में उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए 909.50 रुपए चुकाने होंगे। दूसरी ओर, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले के लोगों को आज सबसे महंगा सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इन तीनों जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 912 रुपए है। राज्य के अलग-अलग जिलों में गैस की कीमतों में थोड़ा-थोड़ा अंतर देखा जा रहा है, जो डिलीवरी और भौगोलिक कारणों से हो सकता है।
आपको कितने में मिलेगा LPG सिलेंडर?
| शहर/जिला का नाम | एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
| बोकारो | 910.50 रुपए |
| चतरा | 909.50 रुपए |
| देवघर | 910.50 रुपए |
| धनबाद | 910.50 रुपए |
| दुमका | 910.50 रुपए |
| जमशेदपुर | 892.50 रुपए |
| गढ़वा | 910.50 रुपए |
| गिरिडीह | 910.50 रुपए |
| गोड्डा | 910.50 रुपए |
| गुमला | 910.50 रुपए |
| हजारीबाग | 912.00 रुपए |
| जामताड़ा | 910.50 रुपए |
| खूंटी | 910.50 रुपए |
| कोडरमा | 912.00 रुपए |
| लातेहार | 910.50 रुपए |
| लोहरदगा | 910.50 रुपए |
| पाकुड़ | 910.50 रुपए |
| पलामू | 910.50 रुपए |
| रामगढ़ | 912.00 रुपए |
| रांची | 910.50 रुपए |
| साहिबगंज | 910.50 रुपए |
| सरायकेला-खरसावां | 892.50 रुपए |
| सिमडेगा | 910.50 रुपए |
| चाईबासा | 902.00 रुपए |
Also Read : JPSC ने जारी किया रिजल्ट, देखें पूरी लिस्ट…

