Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Oct, 2025 ♦ 12:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»भारत में कोरोना के पांच लाख से अधिक सक्रिय मामले, 9.88 लाख संक्रमणमुक्त
    देश

    भारत में कोरोना के पांच लाख से अधिक सक्रिय मामले, 9.88 लाख संक्रमणमुक्त

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    नयी दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों की संख्या में 12,459 की वृद्धि होने से सक्रिय मामले पांच लाख से अधिक हो गये तथा इस दौरान 768 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 34 हजार के पार पहुंच गया।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में 35,286 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 9,88,029 हो गयी है। इसी अवधि में सक्रिय मामलों में 12,459 की वृद्धि हुई जिससे इनकी संख्या 5,09,447 हो गयी। मृतकों की संख्या 34,193 हो गयी है।

    देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 48 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 15.31 के पार पहुंच गयी है।

    दिल्ली, गोवा, जम्मू-कश्मीर,महाराष्ट्र, मिजोरम,पंजाब और पश्चिम बंगाल को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र में जहां सक्रिय मामलों में 2898 की कमी आयी है, वहीं दिल्ली में 107, पंजाब में 97 गोवा में 17, पश्चिम बंगाल में नौ, जम्मू-कश्मीर में छह और मिजोरम में पांच की कमी आयी है।

    इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन स्वस्थ होने वालों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में गिरावट आयी है। इस दौरान 10,333 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,32,277 हो गयी और सक्रिय मामले घटकर 1,44,998 रह गये। राज्य में 282 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 14,165 हो गया। देश में अब भी सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

    दक्षिणी राज्य कर्नाटक में इस अवधि में मरीजों की संख्या 2,615 बढ़ी है और यहां अब 64,442 सक्रिय मामले हैं1 मरने वालों का आंकड़ा 102 बढ़कर 2,055 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक कुल 40,504 लोग स्वस्थ हुए हैं।

    coronavirus cases Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article05 अगस्त से मैट्रिक और 06 अगस्त से इंटर के कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए होगा आवेदन
    Next Article लातेहार जिले में धमक दिखाने का प्रयास कर रही है पीएलएफआई संगठन, उदयपुरा व सासंग यात्री शेड में की पोस्टरबाजी

    Related Posts

    खेल

    ऋषभ पंत की दमदार वापसी, भारत A टीम के कप्तान बनाए गए

    October 21, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में 7.5 लाख का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, सासाराम का ‘मौसाजी’ करता है माल सप्लाई

    October 19, 2025
    देश

    नेपाल में Gen Z बना रहे नया राजनीतिक दल, चुनाव लड़ने से पहले रखी दो अहम शर्तें

    October 19, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव : 17 प्रत्याशी दावेदारी के लिए तैयार, दाखिल किया नामांकन

    October 21, 2025

    धनंजय और अजीत महतो का नाम आंदोलनकारियों की सूची में शामिल करे झारखंड सरकार : देवेंद्रनाथ महतो

    October 21, 2025

    पाकुड़ में DC ने किया जनता दरबार का आयोजन, कहा: समस्याओं का होगा त्वरित समाधान…

    October 21, 2025

    डोरंडा काली पूजा समारोह का रक्षा राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, बोले- यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक

    October 21, 2025

    मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार का हमला- राजद के दौर में था भय, हमारे शासन में है भरोसा

    October 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.