Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद : विकास का रास्ता रोक रहा था पहाड़, गांव वालों ने उठाया हथौड़ा और चीरकर बना डाली सड़क
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद : विकास का रास्ता रोक रहा था पहाड़, गांव वालों ने उठाया हथौड़ा और चीरकर बना डाली सड़क

    Team JoharBy Team JoharJuly 29, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद। अपने दम पर पहाड़ का सीना काटकर रास्ता बनाने वाले बिहार के दशरथ मांझी की कहानी तो आपने सुनी ही होगी। झारखंड के धनबाद में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां कुछ ग्रामीणों ने पहाड़ काटकर रास्ता बनाया है। पूरा मामला धनबाद के टुंडी विधानसभा क्षेत्र स्थित गंगापुर गांव का है। यहां के ग्रामीणों ने यह साबित कर दिखाया कि देश में ‘दशरथ मांझी’ की कमी नहीं है। बिना किसी सरकारी मदद के ही गांव के लोगों ने मिलकर महज एक महीने में पहाड़ काटकर दो किलोमीटर की सड़क बना डाली।

    टुंडी विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले इस गंगापुर गांव के लोगों का मुख्य पेशा मजदूरी है। लॉकडाउन में कई प्रवासी मजदूर जब अपने गांव लौटे तो उनके समक्ष रोजगार का संकट था। इस गांव के लोगों को रोजगार के लिए गिरिडीह सीमा में प्रवेश करना पड़ता है। धनबाद और गिरिडीह के बीच पड़ने वाले राज बांस पहाड़ के कारण ग्रामीणों को गिरिडीह जाने के लिए अपने गांव से चालीस किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा था।

    कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच 27 मार्च को गांव के कुछ युवाओं ने बैठक की, जिसमें पहाड़ काटकर रास्ता बनाने का फैसला किया। उनका यह फैसला परवान भी चढ़ गया। 29 मार्च से उन्होंने पहाड़ काटने का काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया रोजाना सौ लोग पहाड़ काटने में लग जाते थे। बड़ी बात ये है कि लोगों ने इस रास्ते को तैयार करने में किसी भारी मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि फावड़े और दूसरे औजारों से ही इसे आगे बढ़ाया।

    ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बनने से रोजगार के लिए अब मिलों पैदल नहीं चलना पड़ेगा। अब दो किमी. की दूरी तय कर गिरिडीह सीमा में प्रवेश कर सकते हैं। रास्ता बनने से अस्पताल आने-जाने की परेशानी का भी समाधान हो गया है। यह सड़क दस फीट चौड़ी है। जिसमें वाहन, बैलगाड़ी, दो पहिया का आसानी से आवागमन हो सकेगा। गांव के लोग अब इस सड़क के पक्का होने की उम्मीद सरकार और प्रशासन से कर रहे हैं।

    ग्रामीणों का कहना है कि बिना सरकारी मदद के ही पहाड़ काटकर दो किमी. सड़क का निर्माण कर दिया है। अब प्रशासन से उनकी एक ही मांग है कि सरकार उनके बनाए कच्चे रास्ते को पक्का बना दे जिससे बारिश के दिनों में उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। ग्रामीणों के मुताबिक, मॉनसून के इस घड़ी में बारिश की वजह से सड़क की मिट्टी भुरभुरी होकर रास्ता छोड़ रही है। रास्ता पक्का होने से जमीन ठोस रहेगी और फिर कोई परेशानी नहीं होगी।

    #Jharkhand News Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना महामारी मौसमी नहीं, बल्कि यह ‘एक बड़ी लहर’ है: डब्लूएचओ
    Next Article चीन जैसे बड़े देशों को झटका! भारत में सामान भेजना अब होगा और ज्यादा मुश्किल, लागू होगा ये नियम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026
    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026
    झारखंड

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.