Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»झारखंड को पछाड़ 14वें स्थान पर पहुंचा बिहार, खेल जगत में बनाई नई पहचान
    खेल-सिनेमा

    झारखंड को पछाड़ 14वें स्थान पर पहुंचा बिहार, खेल जगत में बनाई नई पहचान

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खेलो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार ने राष्ट्रीय खेलों के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का सफल आयोजन कर न सिर्फ अपनी आयोजन क्षमता का परिचय दिया, बल्कि खिलाड़ियों की शानदार प्रदर्शन के साथ पूरे देश का ध्यान भी खींचा. पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से लेकर गया, भागलपुर, राजगीर और बेगूसराय तक, पूरे राज्य में खेलों का महाकुंभ देखने को मिला.

    इस बार बिहार ने 36 पदक (7 गोल्ड, 11 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज) के साथ राष्ट्रीय रैंकिंग में 14वां स्थान हासिल किया. पिछले वर्ष के मात्र 5 पदकों की तुलना में यह 620% की ऐतिहासिक बढ़त है. वर्षों से झारखंड से तुलना झेल रहे बिहार ने इस बार उसे पीछे छोड़ते हुए खेलों में खुद को ‘नई प्रयोगशाला’ के रूप में स्थापित किया है.

    पदकों के पीछे हैं गांवों की संघर्ष भरी कहानियां

    बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों से निकले खिलाड़ियों ने संसाधनों की कमी के बावजूद कठिन मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है. राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण ने बताया कि यह उपलब्धि सरकार की योजनाओं और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाओं का परिणाम है.

    आयोजन में दिखी बिहार की मेहमाननवाजी

    खेलों का आयोजन न केवल तकनीकी रूप से सफल रहा, बल्कि राज्य की संस्कृति और मेहमाननवाजी ने भी सभी का दिल जीत लिया. समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री निखिल खडसे और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की और बिहार की तैयारी की सराहना की.

    2030 राष्ट्रीय खेलों की तैयारी में बिहार

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार अब 2030 के राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की दिशा में कार्य कर रहा है. इसके लिए राज्य के नौ प्रमंडलों में खेल गांव विकसित किए जाएंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. ट्रैक साइक्लिंग, शूटिंग और जिम्नास्टिक जैसे खेलों की सुविधाओं की कमी के कारण इस बार दिल्ली में प्रतियोगिताएं करानी पड़ीं, लेकिन भविष्य में बिहार ही केंद्र बनेगा.

    मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना बनी प्रेरणा

    राज्य सरकार की “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना ने युवाओं को खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की व्यवस्था ने नई ऊर्जा भर दी है. बिहार ने यह आयोजन बिना किसी बाहरी एजेंसी के, अपने संसाधनों और अधिकारियों की मेहनत से सफलतापूर्वक पूरा किया. खिलाड़ियों के लिए संतुलित भोजन, सुरक्षा, यात्रा और ठहरने की सुविधाएं खुद राज्य सरकार ने उपलब्ध कराईं. IAS भवन, बोधगया के बिपार्ड स्वीमिंग पूल और राजगीर के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जैसे केंद्र आयोजन का मुख्य हिस्सा रहे.

    बिहार ने यह दिखा दिया है कि सही नीति, दूरदर्शिता और संकल्प से कोई भी राज्य खेलों के मानचित्र पर चमक सकता है. अब बिहार न सिर्फ इतिहास और शिक्षा, बल्कि खेलों की दिशा में भी अग्रणी राज्य बनकर उभरा है.

    Also Read : पैक्स अध्यक्ष के बेटे की गो’ली मा’रकर ह’त्या, बाइक ओवरटेक कर दिया घटना को अंजाम

    athlete performance Begusarai Bhagalpur Bihar Gaya India sports culture Khelo India Youth Games 2025 National Games organizing capability Patliputra Sports Complex patna Rajgir sports competition sports festival state-level event youth sports आयोजन क्षमता खिलाड़ी प्रदर्शन खेल प्रतियोगिता खेल महाकुंभ खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 गया पटना पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बिहार बेगूसराय भागलपुर भारत खेल संस्कृति युवा खेल राजगीर राज्य स्तरीय आयोजन राष्ट्रीय खेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: 19 मई से फिर खुलेंगे सीमावर्ती इलाके के स्कूल
    Next Article लोहरदगा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा शहर

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.