Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स में प्लाज्मा बैंकिंग प्रणाली का किया शुभारंभ, कहा कोरोना से ठीक हो चुके लोग प्लाज्मा दान करने आगे आएं
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रिम्स में प्लाज्मा बैंकिंग प्रणाली का किया शुभारंभ, कहा कोरोना से ठीक हो चुके लोग प्लाज्मा दान करने आगे आएं

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में झारखंड ने एक और ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया है l कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके लोगों के प्लाज्मा का इस्तेमाल अब अन्य कोरोना संक्रमितों के इलाज में किया जाएगा , ताकि उनकी जान बचाई जा सके l इसके लिए प्लाज्मा थेरेपी तकनीक का उपयोग शुरू किया जा रहा है l मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रिम्स के ब्लड बैंक में प्लाज्मा बैंकिंग प्रणाली का शुभारंभ करते हुए ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां विधिवत रूप से प्लाज्मा एकत्रित करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है और इसे अन्य मेडिकल कॉलेजों तथा अस्पतालों में भी शुरू करने की योजना है। प्लाज्मा दान की गति को तेज करने के लिए सरकार सभी समुचित कदम उठाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है lअभी तक इसके इलाज के लिए कोई कारगर दवाई और वैक्सीन नहीं आई है l ऐसे में प्लाज्मा थेरेपी का कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में इस्तेमाल कारगर होता दिखाई दे रहा है l देश के कई राज्यों में इस तकनीक से कोविड के मरीजों का इलाज हो रहा है l इसी वजह से सरकार ने भी राज्य में इसका इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है l इसी कड़ी में स्वस्थ हो चुके कोरोना मरीजों का प्लाज्मा एकत्रित किया जा रहा है , ताकि जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके l

    पहले दिन प्लाज्मा दान के लिए चार डोनर आए सामने

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लाज्मा दान बैंकिंग प्रणाली के शुभारंभ के मौके पर चार वैसे डोनर अपना प्लाज्मा दान करने के लिए सामने आए हैं , जो कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं l उन्होंने कहा कि प्लाज्मा दान के लिए जो चार नवयुवक सामने आए हैं , वह साहसिक और सामाजिक सद्भाव का परिचायक है l इनके प्लाज्मा से कोरोना संक्रमितों की जान बचाई जा सकेगी l मुख्यमंत्री ने इन चारों डोनर से मुलाकात कर उन्हें प्लाज्मा दान का पुण्य काम हेतु धन्यवाद दिया l

    प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आए लोग

    मुख्यमंत्री ने वैसे लोगो जो कोरोना को मात दे चुके हैं , उनसे प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आने का आग्रह किया l उन्होंने कहा कि उनके प्लाज्मा से अन्य मरीजों को ठीक किया जा सकता है lमुख्यमंत्री ने कहा कि आप एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं और कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही जंग मे सरकार का साथ दें l

    सबों के सहयोग से कोरोना के खिलाफ जीतेंगे जंग

    कोरोना से बचाव को लेकर झारखंड ने देश में एक अलग पहचान बनाई है l इस दिशा में हम सीमित संसाधनों के बलबूते आगे बढ़ रहे हैं l मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से लड़ाई के लिए सभी को एक दूसरे का हाथ पकड़ना है l सभी के सहयोग से हम निश्चित तौर पर कोरोना की जंग जीतने में कामयाब होंगे l

    कोरोना वॉरियर्स को सलाम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए कोरोना वारियर्स जी जान से जुटे हुए हैं , चाहे वे डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल कर्मी, पुलिस और सफाईकर्मी या कोई अन्य हों l इनमें से कई लोग संक्रमित हो चुके हैं , लेकिन अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हट रहे हैं l सभी कोरोना वरियर्स बधाई के पात्र हैं l

    कौन कर सकते हैं प्लाज्मा दान

    वैसे लोग जिनके कोविड-19 बीमारी से ठीक हुए 28 दिन से ज्यादा पर 4 महीने से कम हुए हैं , पुरुष अथवा अविवाहित महिला जिनकी उम्र 18 से 60 साल के बीच हों, जिन्हें किडनी हार्ट की बीमारी, डायबिटीज हेपेटाइटिस एचआईवी और थायराइड जैसी अन्य क्रॉनिक बीमारी नहीं हो, वे प्लाज्मा दान कर सकते हैं l हालांकि प्लाज्मा दान के पूर्व उनके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और स्वस्थ लोगों का ही प्लाज्मा लिया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, रिम्स की प्रभारी निदेशक डॉ मंजू गाड़ी और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद समेत कई अन्य पदाधिकारी और रिम्स के चिकित्सक मौजूद थे l

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news Online news Rims
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार जेल की दीवार फांद कर फरार दूसरा कैदी गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ा महराजगंज गांव से
    Next Article मुख्यमंत्री के ओएसडी रहे गोपालजी तिवारी के खिलाफ दर्ज की प्रीलिमिनरी इन्क्वायरी, सोमवार को हुआ था एसीबी जांच का आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026
    क्राइम

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड से बहला-फुसलाकर ले जाई गई थी, दिल्ली, मुंबई और फिर जबरन शादी तक पहुंचा दिया गया मामला

    August 3, 2026

    सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

    August 3, 2026

    जेपीएससी भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की CID जांच तेज, कई राज्यों की परीक्षाओं से भी जोड़े जा रहे तार

    August 3, 2026

    यूपी : केशव प्रसाद मौर्य का विवादित बयान, ‘मदरसा आतंकवादियों को पैदा करने की फैक्ट्री है’

    August 3, 2026

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.